Published: Mar 24, 2023 06:42:44 pm
Bani Kalra
Hero Karizma: नए अवतार में करिज़्मा बाइक में न सिर्फ डिजाइन नया होगा बल्कि इसमें इंजन भी काफी दमदार होगा। फिलहाल यह खबर टू-व्हीलर बाजार में तेजी से वायरल हो रही है।
Hero Karizma come back: साल 2003 की बात है जब पहली बार भारत में हीरो करिज़्मा (Hero Karizma) मोटर साइकिल लॉन्च हुई थी, इस बाइक ने यूथ को सबसे ज्यादा आकर्षित किया था। लेकिन समय से साथ अपने आप को अपग्रेड न कर पाने की वजह से यह बाइक रेस में पीछे रह गई। लेकिन आज भी यह बाइक लाखों दिलों पर राज करती है। और शायद इसलिए भारत में एक बार फिर से एंट्री होने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नए अवतार में करिज़्मा बाइक में न सिर्फ डिजाइन नया होगा बल्कि इसमें इंजन भी काफी दमदार होगा। फिलहाल यह खबर टू-व्हीलर बाजार में तेजी से वायरल हो रही है। इस बाइक से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई हैं जिनकी बारे में हम आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं।