scriptKawasaki ने भारत में पेश ये दो आॅफ राइडिंग बाइक, लुक देख हैरान रह जाएंगे | Kawasaki Launches KX450F KLX450R Off-Road Motorcycles In India | Patrika News
बाइक

Kawasaki ने भारत में पेश ये दो आॅफ राइडिंग बाइक, लुक देख हैरान रह जाएंगे

Kawasaki KX450 की कीमत 7.97 लाख रुपए और Kawasaki KLX450R की कीमत 8.49 लाख रुपए निर्धारित की गई है।

Oct 05, 2017 / 01:01 pm

कमल राजपूत

Kawasaki Off Ride Bikes

कंपनी की ओर दी जानकारी के अनुसार Kawasaki KX450F बाइक आॅफ रोडिंग सेगमेंट की सबसे हल्की बाइक है। इसमें 450 सीसी फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो कि 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बिना ईंधन के इस बाइक का वजन 108 किलोग्राम है।

टू—व्हीलर कंपनी कावासाकी इंडिया ने अपनी दो नई आॅफ राइडिंग मोटरसाइकिल्स को भारत में पेश किया है। ये बाइक्स है— Kawasaki KX450F और Kawasaki KLX450R। कीमत की बात करें तो Kawasaki KX450 की कीमत 7.97 लाख रुपए और Kawasaki KLX450R की कीमत 8.49 लाख रुपए निर्धारित की गई है।
कंपनी की ओर दी जानकारी के अनुसार Kawasaki KX450F बाइक आॅफ रोडिंग सेगमेंट की सबसे हल्की बाइक है। इसमें 450 सीसी फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो कि 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बिना ईंधन के इस बाइक का वजन 108 किलोग्राम है।
Kawasaki KLX450R बाइक में 449 सीसी लिक्विड कूलिंग इंजन दिया गया है। यह बाइक 4 स्ट्रोक कार्ब्युरेटेड सिंगल सिलिंडर इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। इसमें फुली अजस्टबल फ्रंट फॉर्क और अजस्टबल यूनिट ट्रैक मोनोशॉक रियर में दिया गया है। बिना ईंधन के इसका वजन 126 किलोग्राम है। इसमें 8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा।

Home / Automobile / Bike / Kawasaki ने भारत में पेश ये दो आॅफ राइडिंग बाइक, लुक देख हैरान रह जाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो