
Aura Electric Scooter
नई दिल्ली : चीन की दिग्गज इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स निर्माता कंपनी की भारतीय इकाई ( Benling India Energy And Technology Pvt. Ltd. ) बेनलिंग इंडिया एनर्जी एंड टेक्नॉलजी प्राइवेट लिमिटेड ने देश में नया ( electric scooter ) इलेक्ट्रिक स्कूटर ( Aura Electric Scooter ) लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की झलक एक महीना पहले दिल्ली में हुए EV Expo में दिखाई जा चुकी है और अब इसे मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है।
बैटरी और पावर
Benling Aura में 2500 BLDC इलेक्ट्रिक मोटर और 72V/40Ah डिटैचेबल लीथियम-आयन बैटरी दी गई है जिससे ये स्कूटर सिंगल चार्जिंग में 120KM की रेंज देता है वहीं इसकी बैटरी चार्ज होने में 4 घंटे का समय लेती है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।
फीचर्स
Aura रिमोट की-लेस सिस्टम से लैस है। साथ ही स्कूटर में यूएसबी चार्जिंग सिस्टम भी मौजूद है। इसके अलावा Aura में एंटी थेफ्ट अलार्म, एडिशनल रियर वील इंटिग्रेटेड लॉकिंग सिस्टम और रिवर्स पार्किंग एसिस्टेंट दिया गया है। इस स्कूटर में कई ख़ास फीचर्स दिए गए हैं जिनमें Breakdown Smart Assistance System (BSAS), ब्रेकडाउन स्मार्ट असिस्टेंस सिस्टम (बीएसएएस) दिया गया है। ये सिस्टम ख़ास इसलिए है क्योंकि अगर रास्ते में चलते हुए स्कूटर में किसी भी तरह की खराबी भी आ जाए तो ये स्कूटर बंद नहीं होता है।
कंपनी इस स्कूटर से पहले भी भारत में 3 लो स्पीड मॉडल- Kriti (कृति), Icon (ऑइकन) और Falcon (फालकन) पेश कर चुकी है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि Aura स्कूटर को भारतवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है ऐसे में इस स्कूटर को चलाने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं महसूस होगी।
कीमत
बेंगलुरु में अगर इस स्कूटर की बात करें तो इसे 99 हजार रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
Published on:
26 Jan 2020, 10:50 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.