एक बार चार्ज करने पर चेतक 85-95 किमी की दूरी तय कर सकने में सक्षम है। यानी चलाने वाले को एक दिन में या दो दिन में एक बार चार्ज करना होगा । बजाज चेतक इलेक्ट्रिक में इंटेलीजेंट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (IBMS) है, जो बैटरी की चार्जिंग और डिस्चार्जिंग को कंट्रोल करता है। इसमें रिवर्स असिस्ट मोड और रिजनरेटिव ब्रेकिंग भी है, जो ब्रेकिंग हीट को काइनेटिक एनर्जी में बदल अधिकतम दूरी तय करने में मदद करता है।