4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Honda Activa चलाने वालों के लिए बुरी खबर, लेटेस्ट मॉडल में मिल रही है खराबी

एक्टिवा हमारे देश का सबसे प़ॉपुलर स्कूटर है अगर ऐसा कहा जाए तो गलत नहीं होगा । कंपनी ने सबसे पहले इसी स्कूटर को bs6 इंजन से अपग्रेड कर मार्केट में उतारा था ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 22 Feb 2020, 11:48 AM IST

honda activa 125

honda activa 125

नई दिल्ली: अभी कल ही हमने आपको खबर दी थी कि जनवरी में शानदार बिक्री के चलते honda Activa दुपहिया वाहनों में नंबर 1 बन गया है । बिक्री की सबसे बड़ी वजह इस स्कूटर का bs6 इंजन से लैस होना है, लेकिन अब खबर आ रही है कि इन्हीं bs6 मॉडल्स में खराबी पाई जा रही है जिसके चलते Honda ने bs6 इंजन वाले इन Activa 125 को रीकॉल किया है।

Splendor को पछाड़ Activa बना लोगों की पहली पसंद, जानें पूरी खबर

इन पॉर्ट्स में निकली खराबी-

होंडा एक्टिवा 125 बीएस6 के कूलिंग फैन कवर व ऑयल गॉज को नया लगाने के लिए इसे वापस मंगाया जा रहा है। कस्टमर्स अपने नजदीकी शोरूम पर जाकर इसे बदलवा सकते हैं। आपको बता दें कि ऐसा करने के लिए आपको कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा यानि कंपनी फ्री में आपको ये सर्विस देगी । कंपनी इसे प्रोएक्टिव सर्विस कैंपेन नाम दे रही है ताकि प्रोडक्ट की क्वालिटी को बेहतर किया जा सके।

6 मार्च को लॉन्च होगी नई Tiguan Allspace, 7 सीट्स के साथ BS6 इंजन से है लैस

देश का पहला bs6 स्कूटर बना Activa 125-

एक्टिवा हमारे देश का सबसे प़ॉपुलर स्कूटर है अगर ऐसा कहा जाए तो गलत नहीं होगा । कंपनी ने सबसे पहले इसी स्कूटर को bs6 इंजन से अपग्रेड कर मार्केट में उतारा था । साफ शब्दों में कहें तो सितंबर 2019 में कंपनी ने इसे मार्केट में लॉन्च कर दिया था । लॉन्चिंग के सिर्फ दो महीने में इस स्कूटर के 25,000 यूनिट बेचे जा चुके थे। कंपनी ने हाल ही में 1 लाख बीएस6 वाहन बेचने का रिकॉर्ड बना लिया है। होंडा एक्टिवा 125 में बीएस6 अनुसरित 125 सीसी, इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ, लगाया गया है। यह बीएस4 मॉडल से थोड़ा कम पॉवर प्रदान करता है।