
नई दिल्ली: अगर आप भी फास्ट बाइक के शौक़ीन हैं और अपने घर में एक सुपरबाइक लाना चाहते हैं तो आपको कई लाख रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। आप बेहद कम कीमत में महंगी सुपरबाइक्स खरीद सकते हैं वो भी आधी से भी कम कीमत पर, अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है तो आज हम आपको बताते हैं कि दरअसल ये सेकेण्ड हैंड बाइक मार्केट है जहां पर अच्छे कंडीशन में बाइक खरीदी जा सकती है और यहां पर सुजुकी की हायाबूसा सबसे पॉपुलर बाइक है जिसे कोई भी कम कीमत में खरीद सकता है।
सुजुकी हायाबुसा ( Suzuki Hayabusa )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 1,340 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 197 बीएचपी की पावर और 155 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस ये बाइक काफी ज्यादा दमदार है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये बाइक 399 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ये बाइक सिर्फ 2.76 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। 6 स्पीड मैनुअल गियर वाली ये बाइक लिक्विड कूल्ड टेक्नोलॉजी से लैस है।माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर में 11 किमी का माइलेज देती है।
फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस बाइक में एनालॉग स्पीडोमीटर, फ्यूल गैज, टेकोमीटर, स्टेंड अलार्म, डिजिटल फ्यूल गैज, इलेक्ट्रिक स्टार्ट, शिफ्ट लाइट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस बाइक में फ्रंट पावर ब्रेक और रियर पावर ब्रेक, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात की जाए तो सुजुकी हायाबुसा की एक्स शोरूम कीमत लगभग 14 लाख रुपये है। यहां पर आपको लग्जरी स्पोर्ट्स बाइक महज कुछ हजार रुपये में मिल जाएंगी।
Published on:
3 Nov 2019, 5:59 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.