
Lady Police Officer on Royal Enfield
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने और उन्हें राहत सामग्री पहुंचाने के लिए देश भर की पुलिस दिन रात एक करके मेहनत कर रही है। दरअसल पुलिस लोगों को घरों में रहने की सलाह देने के साथ ही उन तक राहत सामग्री भी पहुंचा रही है।
आपको बता दें कि Kerala के थ्रिसुर में महिला पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई है जो रॉयल एनफील्ड बुलेट ( Royal Enfield Bullet ) पर सवार होकर अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं और एक मिसाल कायम कर रही हैं।
इन महिला पुलिसकर्मियों को लॉक डाउन के दौरान बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं की मदद का काम दिया गया है जिसे वह बखूबी निभा रही हैं। यह महिलाएं सिर्फ रॉयल एनफील्ड बाइक की सवारी करती हैं और इलाकों में जाकर वहां पर मदद पहुंचाने का काम करती हैं।
आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड ( Royal Enfield Bikes ) बाइक्स देशभर में पसंद की जाती है इतना ही नहीं भारतीय पुलिस की भी यह सबसे पसंदीदा बाइक है क्योंकि यह बेहद ही पावरफुल होने के साथ ही बेहद ही क्लासी भी होती है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इन महिला पुलिसकर्मियों ( Lady Police Officers ) को इसी साल की शुरुआत में बाइक चलाना सिखाया गया है और अब वह रॉयल एनफील्ड बाइक पर सवार होकर लोगों की मदद कर रही हैं और कोरोना वायरस से देश को बचाने की जंग में एक अहम भूमिका अदा कर रही है।
Published on:
18 Apr 2020, 2:12 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.