15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UM ने उतारी पहली गियर वाली इलैक्ट्रिक क्रूज़र बाइक, देखिए खास तस्वीरें

रेनेगेड थॉर में लगी इलैक्ट्रिक मोटर कुल 40 bhp पावर और 70 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखती है

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Feb 20, 2018

UM Renegade Thor Electric Cruiser Bike

UM मोटरसाइकल ने हाल ही में आयोजित हुए आॅटो एक्सपो 2018 में अपनी पहली इलैक्ट्रिक क्रूज़र मोटरसाइकल UM रेनेगेड थॉर से पर्दा उठाया था। बता दें रेनेगेड थॉर ना सिर्फ भारत में पहली इलैक्ट्रिक क्रूज़र बाइक है बल्कि दुनिया की पहली गियर वाली इलैक्ट्रिक मोटरसाइकल भी है जिसका वैश्विक डेब्यू भी भारत में ही किया गया है।

UM Renegade Thor Electric Cruiser Bike

कंपनी दिल्ली एक्सशोरूम में इसकी कीमत 4.9 लाख रुपए के आसपास रखेगी। ऐसी उम्मीद है कि यह बाइक इस साल के अंत तक या 2019 की शुरुआत में लोगों को बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। कंपनी ने इस क्रूज़र बाइक को नीची कद-काठी वाला बनाया है और अगला व्हील जहां 17-इंच का है, वहीं पिछले हिस्से में 15-इंच का व्हील दिया गया है जिससे मोटरसाइकल को क्रूज़र लुक मिलता है।

UM Renegade Thor Electric Cruiser Bike

इसकी बैटरी को तीन तरह के पावर ऑप्शन्स के साथ उतारा जाएगा, जिसमें लो-रेन्ज 7.5 किवॉ यूनिट दी गई है जो 81 किमी तक चलाई जा सकती है, मिड-रेन्ज 15 किवॉ बैटरी यूनिट जिसकी रेन्ज 149 किमी तक है और अंत में टॉप स्पेसिफिकेशन 27 किवॉ बैटरी मिलेगी जिसे 270 किमी तक एक चार्ज में इस्तेमाल किया जा सकता है।

UM Renegade Thor Electric Cruiser Bike

रेनेगेड थॉर में लगी इलैक्ट्रिक मोटर कुल 40 bhp पावर और 70 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखती है। इस मोटरसाइकल की टॉप स्पीड 180 किमी/घंटा है। UM रेनेगेड थॉर एक गियर वाली इलैक्ट्रिक टू—व्हीलर है जो कि 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ हाईड्रोलिक क्लच और कंट्रोलर के साथ लिक्विड-कूल्ड मोटर के साथ आता है।