
नई दिल्ली: हमारे देश में आज भी लोग कार से ज्यादा मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल करते हैं खासतौर पर छोटे शहर और गांवो में । इन इलाकों में सड़कों के हालात आज भी बहुत अच्छे नहीं हैं जिसकी वजह से यहां पर लोग गाड़ियों पर बहुत ज्यादा पैस खर्च करने के लिए तैयार नहीं होते हैं लेकिन यहां के लोग गाड़ी खरीदते वक्त सबसे ज्यादा माइलेज पर ध्यान देते हैं । रोजमर्रा के कामों के लिए हाई माइलेज बाइक्स ज्यादा पसंद की जाती हैं। इसीलिए आज हम आपको ऐसी बाइक्स के बारे में बताएंगे जो कीमत में बेहद कम हैं लेकिन उनका माइलेज95 से 99 किमी प्रति लीटर तक पहुंच जाता है। कौन सी हैं बाइक्स जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
Bajaj CT100-
Bajaj CT100की कीमत 33 हजार रुपये से शुरू होती है । ये बजाज की सबसे सस्ती बाइक है। इस बाइक में 102cc का इंजन लगा है जों 7.9PS की पावर और 8.4Nm का टॉर्क देता है। इसमें 4 स्पीड गियर दिए हैं। बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है। और एक लीटर में यह बाइक 99km की दूरी तय करती है । यानि ये बाइक चलाना बेहद किफायती है। बाइक का कर्ब वजन 109kg है। जिसकी वजह से इसे हैंड़ल करना बेहद आसान है।
Tvs sport-
वैसे तो एंट्री लेवल सेगमेंट कई सारी बाइक्स मौजूद हैं लेकिन जिस बाइक के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसका किफायती होना ही उसकी सबसे बड़ी यूएसपी है। हम बात कर रहे हैं TVS sport की इस बाइक की कीमत 39000 रुपए से शुरू होती है वहीं माइलेज की बात करें तो ये बाइक एक लीटर में 95km की दूरी तय करती है।
इंजन की बात करें तो इसमें 100cc का DURALIFE इंजन लगा है जोकि 7.8 PS की पावर देता है। राइडर को इस बाइक में पूरी सुरक्षा मिलती है । ब्रेकिंग के लिए इसमें Synchronized Braking Technology (SBT) को शामिल किया है। SBT की मदद से आगे और पीछे के ब्रेक एक साथ लगते हैं। जिससे अच्छी ब्रेकिंग मिलती है। 100cc बाइक सेगमेंट में यह सबसे स्पोर्टी और अच्छी दिखने वाली बाइक मानी जाती है।
Published on:
12 Feb 2020 05:58 pm

बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
