6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धान या गेहूं के भूसे से तैयार इथेनॉल से चलेगी यह बाइक, आॅटो एक्सपो में हुई थी शोकेस

इसकी सबसे खास बात यह है कि यह बाइक पेट्रोल या बैटरी से नहीं बल्कि धान या गेहूं के भूसे से तैयार इथेनॉल से चलती है।

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Feb 16, 2018

 Apache RTR 200 Fi

टीवीएस मोटर्स ने हाल ही में खत्म हुए आॅटो एक्सपो 2018 में एक अनोखी बाइक शोकेस की है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह बाइक पेट्रोल या बैटरी से नहीं बल्कि धान या गेहूं के भूसे से तैयार इथेनॉल से चलती है।

 Apache RTR 200 Fi

कंपनी ने यह बाइक अपनी मौजूदा बाइक अपाचे आरटीआर 200 4V Fi पर तैयार की है। केंद्र सरकार प्रदूषण मुक्‍त एवं वैकल्पिक ईंधन के प्रयोग को बढ़ावा दे रही है। टीवीएस की कोशिश इसी दिशा में एक कदम है। बता दें कि 1 टन चावल की भुसी से 280 लीटर इथेनॉल तैयार किया जा सकता है। वहीं मौजूदा पेट्रोल के मुकाबले इसकी कीमत भी आधी पड़ती है।

ये भी पढ़ें

image
 Apache RTR 200 Fi

कंपनी ने अभी इसकी लॉन्चिग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा नियम तय करने के बाद टीवीएस इसे लॉन्‍च करने पर विचार कर सकती है। इंजन की बात करें तो टीवीएस ने इथेनॉल से चलने वाली बाइक में 200 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है।

ये भी पढ़ें

image