scriptदीवाली तक भारत में लॉन्च हो सकती है Yamaha Fazer 250 Bike, मिलेंगे ये फीचर | Yamaha Fazer 250 India launch in October 2017 | Patrika News
बाइक रिव्‍यूज

दीवाली तक भारत में लॉन्च हो सकती है Yamaha Fazer 250 Bike, मिलेंगे ये फीचर

यह बाइक मार्केट में लॉन्च होने के बाद बजाज पल्सर आरएस 200 और हीरो करिज्मा जेएमआर को कड़ी टक्कर देगी

Jun 30, 2017 / 01:09 pm

कमल राजपूत

Yamaha Fazer 250

Yamaha Fazer 250

नई दिल्ली। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा भारत में अपनी नई बाइक को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह बाइक Fazer 250 नाम से जानी जाएगी। कंपनी ने इस बाइक को भारत में फेस्टिव सीजन यानि अक्टूबर माह तक लॉन्च कर सकती है। कीमत के बारें में कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि इसकी शोरूम कीमत 1 लाख 30 हजार रुपए के आसपास हो सकती है।

यामाहा की नई फेजर 250 बाइक में एलईडी हैडलैंप्स और टेल लैंप्स दिए जाएंगे। साथ ही इसे फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ उतारा जाएगा। 2017 यामाहा फेजर 250 में FZ25 बाइक की ही तरह 249सीसी का आॅयल कूल्ड सिंगल सिलिंडर मोटर इंजन दिया जाएगा, जो​ कि 20.69 बीएचपी की ताकत और 20 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करेगा। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। 

लेकिन कहा जा रहा है कि टुअरर बाइक Yamaha Fazer 250 में इस इंजन को और भी ज्यादा फाइन ट्यून किया जा सकता है। यामाहा फेजर 250 में सुरक्षा के लिहाज से इस सेफ्टी इक्विपमेंट को दिया जा सकता है। यह बाइक मार्केट में लॉन्च होने के बाद बजाज पल्सर आरएस 200 और हीरो करिज्मा जेएमआर को कड़ी टक्कर देगी। 

Home / Automobile / Bike Reviews / दीवाली तक भारत में लॉन्च हो सकती है Yamaha Fazer 250 Bike, मिलेंगे ये फीचर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो