scriptगांजे की खेती: खेत से 10 फीट ऊंचे मिले पौधे, पुलिस ने किया किसान को गिरफ्तार | bilaspur:cultivation of hemp plant along with peanuts,farmer arrested | Patrika News
बिलासपुर

गांजे की खेती: खेत से 10 फीट ऊंचे मिले पौधे, पुलिस ने किया किसान को गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में गांजा की खेती
मूंगफली के खेत में किसान कर रहा था गांजा की खेती
ग्रामीणों के शिकायत के बाद पहुंची पुलिस
किसान के खेत से गांजा का पौधा किया गया जप्त
एनडीपीएस एक्ट के तहत किसान गिरफ़्तार

बिलासपुरMay 17, 2022 / 08:10 pm

CG Desk

bjp-aandolan112233445566778899112233445566778899_1652738146.jpg
बिलासपुर. जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां किसान ने मूंगफली की खेती के आड़ में गांजे की खेती कर रहा था। शिकायत पर पुलिस ने गांजा के पौधों को जप्त करते हुए आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया है।सीपत क्षेत्र के नवागांव कौड़िया में रहने वाले किसान ने मूंगफली के खेत में गांजा के पौधे लगाए थे। इसकी सूचना पर पुलिस ने गांजा के 18 पौधे जब्त किए हैं। जहां गांव के किसान मोहनलाल पटेल ने मूंगफली के खेत में गांजा के भी बीज बो दिए थे।
8 से 10 फीट ऊंचे थे पौधे
खेत में गांजे का पौधा अलग ही नजर आ रहा था। दरअसल पौधे 8 से 10 फीट तक ऊंचे हो गए थे और दूर से दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में गांजे के पौधों की जब्ती बनाई। आरोपी किसान के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

ग्रामीणों ने दी सुचना
जिसके बाद ग्रामीणों की नजर गांजे के पौधे पर पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। IPS रविवार शाम अपनी टीम के साथ नवागांव कौड़िया में रहने वाले किसान मोहनलाल पटेल के खेत की तलाशी ली। किसान ने वहा खेत में मूंगफली के फसल के साथ बीच-बीच में गांजे का भी पौधा लगाया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान खेत से गांजे का 18 पौधा जब्त किया।

किसान बोला-पता नहीं किसने लगाया
पकड़े जाने के बाद किसान ने कहा कि उसे यह नहीं मालूम कि खेत में गांजे का पौधा किसने लगाया है। मामला बिलासपुर सीपत थाना क्षेत्र का है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो