scriptकिसानों के हित में केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला – नेता प्रतिपक्ष | Bjp leader says Central Government took big decision for farmers | Patrika News
बिलासपुर

किसानों के हित में केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला – नेता प्रतिपक्ष

– किसान विरोधी कांग्रेस कर रहें है कृषि विधेयक का विरोध: कौशिक

बिलासपुरSep 26, 2020 / 12:55 am

CG Desk

धरमलाल कौशिक

धरमलाल कौशिक का मुख्यमंत्री बघेल पर निशाना कहा स्तीफा दे देना चाहिए

बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जिन्हें किसानों की ङ्क्षचता नहीं वही कृषि विधेयक का विरोध कर रहे हैं। यह विरोध दर्शाता है कि किसानों के हित में वह क्या करना चाह रहे हैं। देश की आजादी के बाद पहली बार किसानों को लेकर एतिहासिक फैसला लिया गया है। इसके लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने ऑनलाइन पत्रकारों से चर्चा करते कहा कि यह एक राष्ट्र-एक बाजार पर केंद्रित विधेयक है। जो किसानों के समग्र विकास को ध्यान रखकर ही लाया गया है। इस विधेयक से देश में कृषि को लेकर एक नए युग की शुरुवात है। केंद्र सरकार के इस विधेयक का किसान विरोध नही कर रहे हैं, लेकिन कुछ किसान विरोधी मानसिकता के लोग ही विरोध कर रहे है। जिसका विरोध भी व्यर्थ है। लोकतंत्र में विरोध मजबूत लोकतंत्र का हिस्सा है परन्तु विरोध व्यक्तिगत हो जाये तो उसको जनसमर्थन नहीं मिलता है। जिसको पूरे देश व किसानों व हर वर्ग का इस फैसले को समर्थन मिल रहा है।
आधारभूत विकास पर केंद्र्रित
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि यह विधेयक किसानों के आधारभूत विकास को केंद्रित और समॢपत है। हमेशा हमारे राष्ट्र को गांव का राष्ट्र कहा गया है। अब हम कृषि के माध्यम से गांवों को मजबूत करने के दिशा में है। साथ ही कृषि उत्पादन के बढऩे से नये बाजार को मजबूती मिलेगी। केंद्र सरकार ने किसानों की भावनाओं को समझ कर ही यह फैसला लिया है।इस निति के साथ ही किसानों की आॢथक रूप से मजबूत करने के दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
राजनैतिक स्वार्थ के लिए विरोध कर रही कांग्रेस
उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल इस विधेयक का विरोध राजनैतिक स्वार्थ के लिये कर रही है। उसे जनमानस का समर्थन भी नही मिल रहा है। वह प्रदर्शन के नाम पर दिखावा कर रही है। इस समय पूरे देश में कांग्रेस के विरोध में वातावरण है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि इस देश में कई विधेयक परिवारों की ङ्क्षचताओं को लेकर लाये गए है। जिस पर कभी चर्चा ही नही हुई है। साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार को किसानों के नाम पर दिखावा बंद करना चाहिये।
गंगाजल की कसम खाई थी
पहले तो किसानों के नाम पर गंगा जल की कसमें खाये और जब हम किसानों के हित मे बेहतर फैसले ले रहे हैं तो केवल मात्र भ्रम फैलाने में लगी है। जिसे प्रदेश की जनता भलिभांति समझती है। किसानों के हित में कौन काम कर है यह किसान बेहतर समझ रहे हैं। इस समय जो फैसल लिया गया है। उसका सब स्वागत कर रहे हैं।

Home / Bilaspur / किसानों के हित में केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला – नेता प्रतिपक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो