scriptदो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष की वजह बना इस्तमाल किया हुआ पानी का बोतल, एक की हालत नाजुक | Bloody clash between two sides for throwing bottle at home | Patrika News
बिलासपुर

दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष की वजह बना इस्तमाल किया हुआ पानी का बोतल, एक की हालत नाजुक

जरहाभाठा मिनी बस्ती निवासी दो किशोर बॉटल फेंकने की बात को लेकर लड़ाई कर रहे थे। दोनों की लड़ाई उस दौरान हिंसक रूप ले लिया जब दोनों किशोर के माता-पिता भी झगड़े में कूद पड़े। देखते ही देखते राड लाठी व डंडे से दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया।

बिलासपुरOct 30, 2020 / 11:31 pm

Karunakant Chaubey

khooni_sangharsh.jpg

बिलासपुर. घर पर बॉटल फेंकने के विवाद में जरहाभाठा मिनी बस्ती में पक्षों के बीच झगड़े ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक पक्ष की तीन महिलाएं घायल हुई हैं। तीनों सिम्स में दाखिल हैं जिसमें एक की हालत गंभीर है। वहीं दूसरे पक्ष में दो के सर फटे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मारपीट बलबा व हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक पक्ष से तीन व दूसरे पक्ष से दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल अन्य फरार हैं।

पुलिस के अनुसार जरहाभाठा मिनी बस्ती निवासी दो किशोर बॉटल फेंकने की बात को लेकर लड़ाई कर रहे थे। दोनों की लड़ाई उस दौरान हिंसक रूप ले लिया जब दोनों किशोर के माता-पिता भी झगड़े में कूद पड़े। देखते ही देखते राड लाठी व डंडे से दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। दोनों ही पक्षों के लोगों को चोट आई है वहीं घटना में एक पक्ष की संतकुमारी को गंभीर चोट आई है जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पत्नी की कथित हत्या के आरोप में जेल गए करोड़पति की बेरहमी से हत्या, तालाब में मिली लाश

वहीं घटना में संगीता व सुरजा के सिर पर चोट लगाने से सिम्स में तीनों का उपचार चल रहा है। दूसरे पक्ष में राम लखन बंजारे व विनय घृतलहरे के भी सिर फट गए हैं। पुलिस ने घटना के बाद विनय घृतलहरे की शिकायत पर संतकुमारी, संगीता, सुरजा, राजकुमारी, शिवकुमारी, प्रियंका, देवा बंजारे, पन्ना घृतलहरे, राजू बंजारे, राजकुमार उर्फ कुमार बंजारे व अमित पर धारा 147,148,149, 307, 323, 427 व 452 के तहत अपराध दर्ज कर राजकुमारी, प्रियंका, देवा बंजारे, राजू बंजारे व संतकुमारी को गिरफ्तार किया है वही अन्य फरार है।

वही राजकुमारी की शिकायत पर राम लखन बंजारे, विनय घृतलहरे, धन्नू पर धारा 294, 323, 506, 34 व 307 के तहत अपराध दर्ज कर रामलखन बंजारे, विनय घृतलहरे, को गिरफ्तार किया है। फरार धन्नू की पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया गया है।

Home / Bilaspur / दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष की वजह बना इस्तमाल किया हुआ पानी का बोतल, एक की हालत नाजुक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो