पायलट ने सरकार पर चुनाव में झूंठे वायदे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार के कुशासन और जनविरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। 13 दिसबर को भाजपा सरकार ने तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री और भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने जनता को बरगलाने के उद्देश्य से हकीकत के विपरीत झंूठे दावे व आंकड़े पेश किए हैं।
जबकि, सच्चाई यह है कि घोषणा पत्र के साथ तीन वर्षों में जो वादे एवं घोषणाएं की हैं उनका वास्तविकता से कोई सरोकार नहीं है। प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। मूलभूत सेवाओं सहित खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं। सुराज का संकल्प लेकर शासन में आई भाजपा ने कुशासन को बढ़ाकर प्रदेश में अराजकता फैलाई है।
Read: अब मोदी कह रहे हैं 50 तुम रख लो 50 हमें दे दो, यही करना था तो नोटबंदी क्यों की: कांग्रेस
गोरखाना में किसान दो दिन से टंकी पर चढ़े हैं, न प्रशासन सुनता और न ही सरकार: पायलट
गोरखाना में किसान दो दिन से टंकी पर चढ़े हैं, न प्रशासन सुनता और न ही सरकार: पायलट