scriptखुड़िया जलाशय लबालब , खूंटाघाट वेस्टवियर की ओर, अरपा बैराज से छोड़ा जा रहा पानी | Khudia reservoir is full, water is being released from Arpa Barrage to | Patrika News
बिलासपुर

खुड़िया जलाशय लबालब , खूंटाघाट वेस्टवियर की ओर, अरपा बैराज से छोड़ा जा रहा पानी

 
बिलासपुर. सितंबर महीने में भटके मानसून के वापस आने और झमाझम बारिश होने के बाद पिछले 22 दिनों में जिले के जलाशयों में जलभराव की स्थिति सुधरी है। पिछले सप्ताह भर से हुई अच्छी बारिश के कारण जलाशय वेस्टवियर की ओर है। इनमें खुड़िया जलाशय वेस्टवियर चालू हो गया है, जबकि खूंटाघाट और घोंघा जलाशय वेस्टवियर की ओर बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही अरपा नदी में पर्याप्त पानी होने के कारण लगातार 7 गेटों से पानी नदी में छोड़ा जा रहा है।

बिलासपुरSep 23, 2023 / 08:22 pm

KAMLESH RAJAK

खुड़िया जलाशय लबालब , खूंटाघाट वेस्टवियर की ओर, अरपा बैराज से छोड़ा जा रहा पानी

खुड़िया जलाशय लबालब , खूंटाघाट वेस्टवियर की ओर, अरपा बैराज से छोड़ा जा रहा पानी



22 दिनों की बारिश का असर

जिले के खुड़िया ,खूंटाघाट ,और घोंघा जलाशय में बीते 22 दिनों पूर्व 70-80 फीसदी ही जलभराव था। यह स्थिति बारिश नहीं होने के कारण थी, लेकिन 22 दिनों में लगातार हुई बारिश के कारण जलाशयों के जलस्तर में सुधार आया है।
खुड़िया जलाशय लगालब ,वेस्टवियर शुरू

खुड़िया जलाशय में पिछले 24 घंटे में बारिशनहीं हुई है। इस वर्ष 7 जून के बाद 713 मिमी बारिश हुई है। यहां जलभराव स्तर 358.14 मीटर है और वर्तमान में जलभराव 359.0 2मीटर है। जलाशय की अधिकतम जलभराव क्षमता147.70 मिलियन घन मीटर है, जलाशय में क्षमता के अनुरूप जलभराव पूरा है। इसके विपरीत 23 सितंबर 2021 में जलाशय में 145.65मिलियन घन मीटर और 1 सितंबर 2022 में 153.17 मिलियन घन मीटर जलभराव था। नहर से जलप्रवाह 50 क्यूसेक है । स्केप और वेस्टवियर से जलप्रवाह 3829 क्यूसेक है।
अरपा भैंसाझार बैराज से छोड़ा जा रहा जल

अरपा भैसाझार बैराज क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई है। बांध में जलभराव क्षमता 302 मीटर है। बैराज में 16.409 फीसदी जल भराव है। बैराज से नहर द्वार का जल स्तर 298 मीटर है। वहीं नदी तल का स्तर 289.65 मीटर है। वर्तमान में बैराज से जलबहाव का दर 5.76 घन मीटर प्रति सेकंड है।
खूटाघाट जलाशय वेस्वियर की ओर
खूंटाघाट जलाशय में बीते 24 घंटों में 10 मिमी हुई है। जलाशय क्षेत्र में अब तक 1077 मिमी बारिश हुई है। पूर्ण जल भराव स्तर 294.04 मीटर है। वर्तमान में यहां जलभराव 293.94मीटर है। अधिकतम जलभराव क्षमता192.32मिलियन घन मीटर है और वर्तमानम में 188.46मिलियन घन मीटर पानी भरां है। यानि जलाशय में 97.99 फीसदी जलभराव है। 23सितंबर 2021 को जलाशय में 202.91 और वर्ष 2022 में इसी दिन 202.91 मिलियन घर मीटर जलभराव था। जलाशय के बायीं नहर से 50सेक और दायीं नहर से 50 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि वेस्ट वियर से अब पानी शुरू नहीं हुआ है।

घोंघा जलाशय में 90 फीसदी जलभराव
घोंघा जलायाय में बीते 24 घंटों में 00 मिमी बारिश हुई है। अब तक जलाशय क्षेत्र में 986.00 मिमी बारिश हुई है। यहां का जलभराव स्तर क्षमता 318.20 मीटर है। जलाशय में एफआरएल पर लाइव क्षमता 30.481 एमसीयूएम है। वर्तमान में लाइव क्षमता 30.481 एमसीयूएम है। जलाशय में वर्तमान में 90 जलभराव फीसदी है। वहीं 23 सितंबर 2021 को जलाशय में 30.401 एमसीयूएम और इसी दिन 2022 में 30.401 एमसीयूएम जलभराव था।

Hindi News/ Bilaspur / खुड़िया जलाशय लबालब , खूंटाघाट वेस्टवियर की ओर, अरपा बैराज से छोड़ा जा रहा पानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो