5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

No video available

चाय की थड़ी पर घरेलू गैस सिलेंडर फटने से 7 साल का मासूम जिंदा जला

रितिक आग की लपटों से बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई।

Google source verification

अलवर

image

kailash Sharma

Jun 01, 2024

भिवाड़ी . शहर के रीको चौक पर गुरुवार दोपहर करीब 2:15 बजे चाय की थड़ी पर रसोई गैस सिलेंडर फटने के बाद भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 7 साल का रितिक जिंदा जल गया। थानागाजी के कुशाल सिंह की ढाणी निवासी सुरेंद्रसिंह काफी समय से भिवाड़ी के हरचंदपुर में रहता है। वह रीको चौक पर चाय की थड़ी लगाता है। सुरेन्द्र भतीजे रितिक को थड़ी पर छोड़ पास ही फैक्ट्री में चाय देने गया था। तभी सिलेंडर फटने से थड़ी में आग लग गई। धमाके की आवाज सुन मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ देर में सुरेन्द्र भी लौट आया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहां रखा डीप फ्रीजर और दो गैस सिलेंडर भी जलकर राख हो गए। रितिक आग की लपटों से बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई।