कहा कि पार्टी में रहकर पार्टी के नेताओं के साथ चुनाव में दगाबाजी करने वालों के बारे में तत्काल पता चल जाता है। इसलिए ऐसे लोग संभल जाएं। यह भी स्पष्ट कर दिया गया है, कि जो लोग चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं, या दावेदारी कर रहे हैं, उन्हें संगठन का पद छोडऩा पड़ेगा। बैठक में इस बात पर भी ऐतराज किया गया, कि अक्सर कार्यकर्ता चुनाव के दौरान अपना क्षेत्र छोड़कर दूसरे क्षेत्र में अपने चहेते प्रत्याशी के लिए काम करने चले जाते हैं। ऐसे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की नसीहत दी गई है, कि वे अपने-अपने क्षेत्र में रहकर ही पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए एकजुटता से काम करें।
किसने क्या कहा
पुनिया बोले, गड़बड़ी करने वाले नहीं बचेंगे : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कह, सभी प्रभारी अपने बूथों में जाएं, बैठक व प्रशिक्षण लें। बड़े नेता अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर बूथ मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दें, ताकि पार्टी प्रत्याशी को किसी तरह की परेशानी न हो। इस बार प्रत्याशी चयन में कार्यकर्ताओं की पसंद का पूरा ध्यान रखा जाएगा इसलिए यह मानकर चलें कि प्रत्याशी नहीं, बल्कि संगठन मिलकर चुनाव लड़ेगा। पार्टी में गड़बड़ी करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे।
READ MORE : वकील की माँ के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, अस्पताल में भर्ती
टीएस सिंहदेव बोले, बूथ को करें मजबूत : कांग्रेस विधायक दल के नेता सिंहदेव ने कहा, हम बूथ को मजबूत नहीं कर पाते, इसलिए हमें चुनाव के समय बूथ प्रभारी ढूंढने पड़ते हैं। चुनाव जीतना है तो पहले हर बूथ को मजबूत करना होगा। भाजपा सोशल मीडिया में ज्यादा सक्रिय हो गई है। कांग्रेस को भी सक्रियता बढ़ानी होगी।
READ MORE : विरोध के बीच अमर ने किया ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण, शहरवासियों को मिलेगी बीमारी से मुक्ति