scriptधान खरीदी पर सियासत जारी, कांग्रेस आज करेगी सांसद के निवास का घेराव | paddy purchase center: Politics continues on paddy purchase | Patrika News
बिलासपुर

धान खरीदी पर सियासत जारी, कांग्रेस आज करेगी सांसद के निवास का घेराव

paddy purchase center: धान खरीदी को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासत जारी है।

बिलासपुरNov 22, 2019 / 12:59 pm

Murari Soni

धान खरीदी पर सियासत जारी, कांग्रेस आज करेगी सांसद के निवास का घेराव

धान खरीदी पर सियासत जारी, कांग्रेस आज करेगी सांसद के निवास का घेराव

बिलासपुर. धान खरीदी को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासत जारी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को शाम 4 बजे बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साव के रिंगरोड टू बाबजी पार्क निवास का घेराव किया जाएगा।
शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों द्वारा उपार्जित चावल को केंद्रीय पूल में लेने से इंकार करने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किए वायदे के मुताबिक 1 दिसंबर से 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी। केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। प्रदेश के भाजपा संासद किसानों के हितों को नजरअंदाल किए जाने के बाद भी केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं और किसानों को बरगला रहे हैं।
सांसद निवास के घेराव में विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, ए आई सी सी, प्रदेश पदाधिकारी, शहर के सभी ब्लाक, पार्षद दल, निर्वाचित जन प्रतिनिधि, महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, व्यापार प्रकोष्ठ, झुग्गी-झोपड़ी, एस सी प्रकोष्ठ, आई टी सेल सहित सभी मोर्चा, अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो