scriptWeather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलेगा तेवर, अगले 24 घंटों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट | Weather Update: Weather will change in Chhattisgarh | Patrika News
बिलासपुर

Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलेगा तेवर, अगले 24 घंटों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Forecast: दिनभर की धूप अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी थोड़ी कम रही। शनिवार को अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आई। वहीं न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। सामान्य से 2 डिग्री कम रहने के साथ अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

बिलासपुरFeb 25, 2024 / 11:07 am

Shrishti Singh

weather_forecast.jpg
cg weather Update: द्रोणिका और चक्रीय चक्रवाती घेरे के असर से एक बार फिर शहर और आसपास के क्षेत्र के तापमान में बदलाव आया। (Rain) शनिवार को शहर के अधिकतम तापमान में आंशिक और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। रात में ठंडी हवाओं के चलने से ठंड बढ़ी। (Western Disturbances) मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें

breaking : आबकारी गड़बड़ी में 13 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई, रिटायर्ड IAS टुटेजा और अनवर ढेबर के ठिकानों पर पहुंची टीम



शनिवार को सुबह की शुरुआत के साथ शहर समेत आसपास के क्षेत्र में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहा। सुबह करीब 10 बजे के बाद धूप खिली और शाम तक आकाश साफ रहा। (Weather Alert) दिन का तापमान आमतौर पर अन्य दिनों की तरह रहा। (Western Disturbances) अन्य दिनों की अपेक्षा गुरुवार को सुबह के समय लोगों को ठंड का कम अहसास हुआ।
दिनभर की धूप अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी थोड़ी कम रही। शनिवार को अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आई। वहीं न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। (Monsoon) सामान्य से 2 डिग्री कम रहने के साथ अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। (Meteorological Department) सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहने के साथ न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ें

NEET Exam 2024 : ऑनलाइन फॉर्म के लिए 9 मार्च अंतिम दिन, भूलकर भी ना करें ये गलती… कोई चूक पड़ेगा भारी



हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना…
मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में पूर्व और उत्तर में स्थित है। (Rain) एक द्रोणिका मराठवाड़ा से दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए तटीय आंध्र प्रदेश तक तक फैली है । दूसरी द्रोणिका मराठवाड़ा से दक्षिण तमिलनाडु तक फैली है। (Natural Disaster) इसके प्रभाव से प्रदेश में 25 फरवरी को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने, न्यूनतम तापमान में और गिरावट की सम्भावना है। 25 फरवरी से हवा की दिशा में परिवर्तन होकर दक्षिण होने की सम्भावना है। (Weather Alert) वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिले में रहने की सम्भावना है।

Home / Bilaspur / Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलेगा तेवर, अगले 24 घंटों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो