NEET Exam 2024 Online Form : नेशनल इलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी का फार्म भरते समय फोटो, थंब व फिंगर इंप्रेशन पर गलती बिल्कुल न करें। कुछ छात्र मोबाइल से फार्म भरने की कोशिश करते हैं, जो संभव नहीं है। इसके लिए किसी कंप्यूटर सेंटर में जरूर जाएं। 9 मार्च तक ऑनलाइन फार्म भरने की आखिरी तारीख है। इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) फार्म में करेक्शन करने का समय देगा।