1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसे रखें सर्दियों में खुद का और अपने घर का ध्यान

सर्दियों की आहट है और आपको कई चीजें साफ करने की जरूरत है, ताकि सर्दियों के कीटाणुओं से बचा जा सके।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Sunil Sharma

Nov 29, 2017

body

सर्दियों की आहट है और आपको कई चीजें साफ करने की जरूरत है, ताकि सर्दियों के कीटाणुओं से बचा जा सके। सारे लाइट स्विचेज, डोर नॉब्स, ड्राअर पुल्स साफ करें। सारे खिलौने, ब्लॉक्स और खेलने के दूसरे सामानों की सफाई करें। टूथब्रश बदलें और टूथब्रश होल्डर्स को साफ करें। सारे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पौंछ लें।

साफ करें ग्रिल: आप चाहें तो घर में बने लेमन स्क्रब से ग्रिल और दूसरी कई चीजें साफ कर सकती हैं। लेमन स्क्रब बनाने के लिए एक कटोरे में दो नींबुओं का रस, थोड़ा सा सी-सॉल्ट लें। इन दोनों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनाएं और फिर स्टील स्क्रब की सहायता से ग्रिल साफ करें। ग्रिल चमक उठेगा।