1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्सरसाइज करने से पहले कुछ खास बातें जरूर जान लें

एक्सरसाइज के बारे में लोगों में कई भ्रामक धारणाएं व्याप्त हैं। इस विषय में सही जानकारी रखना फायदेमंद साबित होगा -

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Jan 20, 2020

एक्सरसाइज करने से पहले कुछ खास बातें जरूर जान लें

know some special things before body exercising

एक्सरसाइज के बारे में लोगों में कई भ्रामक धारणाएं व्याप्त हैं। इस विषय में सही जानकारी रखना फायदेमंद साबित होगा -

भ्रम 1. सुबह खाली पेट कार्डियो ज्यादा कारगर।
सच्चाई : इस सोच का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं। आप अपनी सुविधा के अनुसार सुबह, दोपहर या शाम का समय तय कर सकते हैं। अगर सुबह एक्सरसाइज करनी है, तो खाली पेट हर्गिज न करें। आसानी से पचने वाली कोई चीज, जैसे फल का टुकड़ा या लो-फैट फ्रूट ड्रिंक लें।

भ्रम 2. जब तक एक्सरसाइज करते हैं, मनचाहा खा सकते हैं।
सच्चाई : काश यह बात सही होती! हम रोज पार्टी करते और खूब कसरत करते। हां, धोखा इसलिए होता है कि सारी वसा सतह पर नजर नहीं आती। वसा की कुछ मात्रा हमारे शारीरिक अंगों में विसरल फैट के रूप में जमा हो जाती है, जो सेहत के लिए ज्यादा खतरनाक है। एक्सरसाइज का सही फायदा तभी मिलेगी जब इसके साथ-साथ आप भोजन भी सुपाच्य लेते रहें।

भ्रम 3. ज्यादा एक्सरसाइज यानी ज्यादा फायदा।
सच्चाई : शारीरिक क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज मसल्स या हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है, शरीर में दर्द रह सकता है और सही मार्गदर्शन में वर्कआउट या आसन वगैरा न करने से कई समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

भ्रम 4. कम तीव्रता की एक्सरसाइज से ज्यादा वसा जलती है।
सच्चाई : जितनी इंटेंसिटी के साथ एक्सरसाइज करेंगे उतनी ही ज्यादा कैलोरीज जलेगी। हाई इंटेंसिटी के वर्कआउट से मेटाबोलिक रेट बढ़ती है, जिससे एक्सरसाइज के बाद ज्यादा कैलोरीज बर्न होती हैं। इसलिए हमेशा हाई गियर में एक्सरसाइज करें।

Story Loader