script3 Storeys Trailer Release: कुछ अलग लुक में नजर आ रही हैं भोली पंजाबन | 3 Storeys Trailer Release richa chaddha pulkit samrat sharman joshi | Patrika News
बॉलीवुड

3 Storeys Trailer Release: कुछ अलग लुक में नजर आ रही हैं भोली पंजाबन

ट्रेलर में भोली पंजाबन यानी ऋचा चड्ढा का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है।

Feb 08, 2018 / 03:46 pm

Amit Singh

3 Storeys Trailer Release

3 Storeys Trailer Release


फिल्म फुकरे में अपनी अदाकारी का लौहा मनवा चुकी अभिनेत्री ऋ‍चा चड्ढा अब एक नए किरदार में वापसी कर रही है। फिल्म का नाम है 3 Storeys। फिल्म 9 मार्च को होली के बाद रिलीज हो रही है। फिल्म में ऋ‍चा चड्ढा के साथ शरमन जोशी, पुलकित सम्राट और रेणुका शहाणे भी हैं। फिल्म का ट्रेलर को इंटरनेट पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर में सभी पात्रों का परिचय कराया गया है। फिल्म की कहानी इन्हीं पात्रों के अतीत और उनके जिन्दगी से जुड़े राज के आस पास प्रतीत होती है।

ट्रेलर में भोली पंजाबन यानी ऋचा चड्ढा का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। फिल्म में ऋचा चड्ढा का एक डायलॉग है कि “फिल्‍मों में जिंदगी कितनी ही सुपरहिट क्‍यों न दिखे, रीयल लाईफ में सब उलटा-फुलटा होता है न” जो कि काफी दमदार है।

https://twitter.com/hashtag/3Storeys?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

फिल्म के निर्देशक अर्जुन मुखर्जी है और फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर। फिल्म में शरमन जोशी लीड रोल में हैं। फिल्म में सलमान की ऑन स्की्रन भाभी रेणुका एक वृद्ध महिला का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि हाल ही में रेणुका ने राजश्री प्रोडक्शन के साथ भी काम करने की इच्छा जाहिर की थी।

फिल्म की कहानी की लोकेशन की बात करें तो फिल्म की कहानी मुंबई के चॉल के आस पास भी फिल्माई गई है। फिल्म में किरदारों की जिन्दगी से जुड़े संघर्ष और जिन्दगी को बेहतर बनाने के संघर्ष की झलक मिलती है। माना जा रहा है कि फिल्म से जुड़ा सबसे बड़ा चैलेज होगा कि कैसे फिल्म के निर्देशक अर्जुन मुखर्जी फिल्म के सभी पात्रों के बीच एक सामंजस्य बनाएं रहते हैं। वैसे फिल्म का ट्रेलर काफी पंसद किया जा रहा है।

 

Home / Entertainment / Bollywood / 3 Storeys Trailer Release: कुछ अलग लुक में नजर आ रही हैं भोली पंजाबन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो