वैसे एक दो कारणों के चलते उनकी ये फिल्म विवादों में भी घिर गई थी, जिसके चलते आमिर खाने के पोस्टर जलाए गए थे. फिल्म के ट्रेलर को 29 मई IPL के फिनाले मैच में दिखाया जाएगा, जिसके लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर सकती है. इतना ही नहीं दावा किया जा रहा है कि फिल्म में काफी सारी ऐसी बातें हैं, जो दर्शकों को फिल्म की कहानी से बांधे रखेगी. वहीं इससे पहले आमिर खान की पिछली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी.