कमल हासन से साउथ फिल्मों से लेकर हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्होंने हमेशा से ही इस बात का मलाल है कि वो बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के साथ काम नहीं कर पाए, जबकि उनकी शुरू से यही चाहत थी कि वो चाहे एक ही फिल्म में सही, लेकिन उनके साथ काम करना चाहते थे. अपने एक इंटरव्यू के दौरान कमल हासन ने अपनी इस चाहत के बारे में बात करते हुए बताया था कि 'वो हमेशा से ही दिलीप कुमार के साथ काम करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने सुपरस्टार से मिन्नतें भी की थी'.