वीडियो में राखी सावंत, आदिल के साथ मूवी डेट एन्जॉय करने पहुंची हैं, जहां आदिल बीच में ही सो जाते हैं और राखी उनको परेशान करती नजर आ रही है. वीडियो को खूब राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी राखी के मजे लेते नजर आ रहे हैं. कोई कह रहा है कि 'क्यों लड़के को परेशान कर रही हो', तो कोई कह रहा है 'बोर फिल्म होगी सोने दो बेचारे को'. वीडियो पर काफी संख्या में फनी कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे. वीडियो में देखा सकता है कि राखी बताती हैं कि 'आज मैं आदिल के साथ फिल्म देखने आई हूं'.