scriptवरुण धवन ने लॉकडाउन पर बनाया रैप, अब तक 8 लाख लोगों द्वारा वीडियो देखा जा चुका है | Actor Varun Dhawan make a rap song on Lockdown | Patrika News
बॉलीवुड

वरुण धवन ने लॉकडाउन पर बनाया रैप, अब तक 8 लाख लोगों द्वारा वीडियो देखा जा चुका है

अब एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने एक रैप के जरिए लोगों से घर पर रहने की अपील की है।

Mar 28, 2020 / 05:50 pm

Sunita Adhikari

varun_dhawan_rap.jpg
नई दिल्ली: चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) से इस वक्त पूरी दुनिया लड़ रही है। विकसित देशों को सबसे ज्यादा इससे नुकसान पहुंचा है, जिसमें इटली, अमेरिका, ईरान और स्पेन जैसे देश शामिल हैं। भारत में भी इसने अपना कहर बरपाना शुरु कर दिया है। करीब 873 लोग कोरोना से संक्रमित हैं और 19 लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में देश पूरी तरह लॉकडाउन है। पीएम मोदी ने मंगलवार रात 8 बजे इसकी घोषणी की थी, जिसका सर्मथन हर किसी ने किया। बॉलीवुड के सितारे भी इसका सपोर्ट करते नजर आए। इस बीच अब एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने एक रैप के जरिए लोगों से घर पर रहने की अपील की है।
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Varun Dhawan Instagram) से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत पीएम मोदी की लॉकडाउन की घोषणा के साथ होती है। उसके बाद वरुण अपने आवाज में रैप करते हैं कि घर से बाहर निकला तो कोरोना होगा। उनका यह रैप लोगों को काफी पसंद आ रहा है। साथ ही फैंस उनकी इस वीडियो जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इससे पहले वरुण धवन का जनता कर्फ्यू वाले दिन का वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में वरुण धवन, डेविड धवन और उनका पूरा परिवार कोरोना योद्धाओं के लिए ताली और घंटी बजा रहे थे। आपको बता दें कि बॉलीवुड से लगभग हर एक्टर लोगों को जागरुक करने का काम कर रहा है। वरुण से पहले कई एक्टर्स वीडियो जारी कर लोगों से अपील कर चुके हैं कि घर पर ही रहें, बाहर न निकलें।

Home / Entertainment / Bollywood / वरुण धवन ने लॉकडाउन पर बनाया रैप, अब तक 8 लाख लोगों द्वारा वीडियो देखा जा चुका है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो