5जी टेक्नोलॉजी के मुद्दे पर जूही चावला के प्रवक्ता ने अपने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा कि '5जी को भारत में लागू करने से पहले RF रेडिएशन से मानव जाति, महिला, पुरुषों, बुजुर्गों, बच्चों, जानवरों, जीव-जंतुओं, वनस्पतियों और पर्यावरण पर होने वाले प्रभावों को लेकर अच्छे से स्टडी की जानी चाहिए।' साथ ही प्रवक्ता ने यह भी कहा कि '5जी को भारत में लाने से पहले यह भी सुनिचित कर लेना चाहिए कि वह आनेवाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित है भी या नहीं। जिसके बाद ही इसे भारत में लाना चाहिए।'