नई दिल्ली | बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) के अफेयर कई अभिनेत्रियों के साथ रहें लेकिन आज भी वो सिंगल ही हैं। 54 साल के सलमान पर लड़कियां आज भी उतना ही मरती हैं, लेकिन वो शादी नहीं करना चाहते। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से लेकर कटरीना कैफ (Katrina Kaif) फिर यूलिया वंतूर के साथ उनके रिश्ते की चर्चा होती रही है लेकिन एक ऐसा नाम भी है जिनके बारे में शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे। हम बात कर रहे हैं अपने जमाने की खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा रहीं जूही चावला की जिनसे सलमान खान शादी करना चाहते थे। यहां तक कि वो उनका हाथ मांगने घर भी चले गए थे।