नई दिल्ली। जूही चावला 90 की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं। जिन्हें उनकी खूबसूरती, बेहतरीन अदाकारी और चुलबुले पन की वजह से जाना जाता था। वैसे साल 1984 में जूही ने मिस इंडिया का ताज जीतकर पहले ही लोगों को अपनी खूबसूरती का दीवाना बना दिया था। जिसके बाद चार साल बाद यानी कि 1988 में उन्होंने फिल्म कयामत से कयामत तक से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बड़े पर्दे पर जब एक्ट्रेस आईं तो उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के सभी फैन हो गए। वहीं आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जब जूही अपने करियर की ऊंचाई पर थी। तभी उन्होंने खुद से पांच बड़े बिजनेसमैन जय मेहता से शादी कर ली। यह जानकर सभी हैरान हो गए थे।