scriptसाउथ इंडियन लड़के को दिल दे बैठी है एक्ट्रेस मोना सिंह, जल्द कर सकती हैं शादी | Actress Mona Singh is giving heart to South Indian boy | Patrika News
बॉलीवुड

साउथ इंडियन लड़के को दिल दे बैठी है एक्ट्रेस मोना सिंह, जल्द कर सकती हैं शादी

टीवी सीरियल’जस्सी जैसी कोई नहीं’एक्ट्रेस मोना सिंह, जल्द कर सकती हैं शादी
मोना सिंह जल्द कर सकती है शादी, जानें उस शख्स के बारे में

Sep 09, 2019 / 02:01 pm

Pratibha Tripathi

mona_singh-3.jpg
नई दिल्ली। टीवी सीरियल “जस्सी जैसी कोई नहीं” का किरदार निभाने वाली मोना सिंह को अभी तक कोई भूला नही पाया है। उनकी पापुलर्टी की चर्चा आज भी हर घरों में सुनने को मिल सकती है। पर इन दिनों मोना सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मोना सिंह की जिंदगी में उनके सपनों के राजकुमार ने अपनी जगह बना ली है। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि मोना उस शख्स को पिछले कुछ समय से डेट कर रही हैं और जल्द शादी करने का प्लान बना रही हैं।
mona-2.jpg
जानकारी के मुताबिक मोना सिंह पिछले एक साल से इस साउथ इंडियन लड़के को डेट कर रही हैं। दोनों एक-दूसरे के प्रति काफी सीरियस भी हैं और जल्द शादी करने का प्लान बना रहे हैं। मोना के लवर फिल्मी बैकग्राउंड से कोसो दूर हैं लेकिन अभी तक उनके नाम का खुलासा नहीं हुआ है। साथ ही मोना सिंह ने भी अपने अफेयर की खबरों पर कोई बयान नहीं दिया है। बता दें, मोना सिंह पहले टीवी एक्टर करण ओबेरॉय और विद्युत जामवाल के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / साउथ इंडियन लड़के को दिल दे बैठी है एक्ट्रेस मोना सिंह, जल्द कर सकती हैं शादी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो