scriptB’day Special: जब Nargis Fakhri की मां ने कर दिया था उनके पहले ब्वॉयफ्रेंड को रिजेक्ट, घर छोड़… | Actress Nargis Fakhri Life Unknown Facts | Patrika News

B’day Special: जब Nargis Fakhri की मां ने कर दिया था उनके पहले ब्वॉयफ्रेंड को रिजेक्ट, घर छोड़…

Published: Oct 20, 2020 07:06:13 am

Submitted by:

Shweta Dhobhal

अभिनेत्री Nargis Fakhri मना रही हैं आज अपना 41वां जन्मदिन
2011 में फिल्म Rockstar फिल्म से किया था बॉलीवुड डेब्यू
अफेयर्स को लेकर रही हैं हमेशा से सुर्खियों में

Actress Nargis Fakhri Life Unknown Facts

Actress Nargis Fakhri Life Unknown Facts

नई दिल्ली। फिल्म रॉकस्टार की खूबसूरत एक्ट्रेस नरगिस फाखरी आज यानी कि 20 अक्टूबर को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। 2011 फिल्म रॉकस्टार से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था। आपको यह जानकार काफी हैरानी होगी कि बड़े पर्दे पर अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों को घायल करने वाली नरगिस को पढ़ाई करना बिल्कुल पसंद नहीं था। उन्होंने सिर्फ अपनी मां के कहने पर पढ़ाई की थी। जिसके बाद उन्होंने साइकोलॉजी और फाइन आर्ट्स की डिग्री को प्राप्त किया है। आइए उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

नरगिस फाखरी की मां का नाम चेक क्रिश्चयन है और उनके पिता का नाम मोहम्मद फाखरी पाकिस्तानी है। जब अभिनेत्री 7 साल की थी तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। वह अपनी मां के साथ ही रहा करती थी। नरगिस ने अपने करियर की शुरूआत बतौर मॉडल से की थी। जिसके बाद उन्होंने फिल्म करने की ओर अपने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए।


नरगिस अपनी फिल्मों से अपनी रिलेशनशिप्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने पहले प्यार के बारें बताया। अभिनेत्री ने कहा था कि एक बार वह एक लड़के से नाइट क्लब में मिली थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ने लगी। 6 महीने डेट करने के बाद दोनों ने तय कर लिया था कि उन्होंने शादी करनी है। नरगिस ने जब उस लड़के अपनी मां से मिलवाया तो उन्होंने साफ माना कर दिया। जिससे नाराज़ होकर नरगिस ने घर छोड़ दिया और बॉलीवुड में हीरोइन बनने चलीं आईं।

नरगिस ने कई लड़कों संग डेट कर चुकी हैं। बावजूद उनका मानना है कि पढ़ी-लिखी लड़कियों को शादी करना कोई जरूरी है। वह अपने पैरों पर खड़ी होकर खुद का ध्यान औरों से बेहतर रख सकती हैं।


नरगिस और अभिनेता उदय चोपड़ा की लव स्टोरी बी-टाउन में काफी मशहूर है। दोनों ही काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। इस बीच उनकी कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थी। जिसके बाद उनके रिश्तों पर कन्फर्म का ठप्पा लग चुका था। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए। जिसके बाद नरगिस भी न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो