scriptसोनम कपूर बनने वाली हैं मां! ऐसे छुपा रही हैं बेबी बंप | actress sonam kapoor pregnant? hiding her baby bump | Patrika News
बॉलीवुड

सोनम कपूर बनने वाली हैं मां! ऐसे छुपा रही हैं बेबी बंप

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने बताया था कि उन्होंने लंदन से लौटने के बाद खुद को और पति आनंद आहूजा को घर में बंद कर लिया है।

नई दिल्लीMar 21, 2020 / 04:22 pm

Sunita Adhikari

sonan_kapoor.jpg
नई दिल्ली: चीन से फैला खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट में ले चुका है, जिसमें भारत भी शामिल है। ऐसे में बचाव के लिए हर तरीका अपनाया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री इस वक्त पूरी तरह बंद है। सभी स्टार्स घर में वक्त बिता रहे हैं। अभी हाल ही में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने बताया था कि उन्होंने लंदन से लौटने के बाद खुद को और पति आनंद आहूजा को घर में बंद कर लिया है। इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सोनम कपूर कमरे से अपनी सासू मां से बात कर रही हैं। इस वीडियो में सोनम ने ऐसे कपड़े पहन रखे हैं कि उनके प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि सोनम कपूर ने बेबी बंप छुपाने के लिए ऐसे ढीले ढाले कपड़े पहने हुए हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सोनम कपूर के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई है। इससे पहले भी उनके लिए ऐसी खबरें आ चुकी हैं। जो बाद में अफवाह निकलीं।
आपको बता दें कि सोनम कपूर जब से लंदन (London) से लौटी हैं वो तभी से घर में हैं। साथ में उनके पति आनंद आहूजा भी उनके साथ मौजूद हैं। इस बात की जानकारी खुद सोनम ने सोशल मीडिया पर दी थी। इसके अलावा सोनम ने भारत सरकार द्वारा कोरोना से लड़ने के लिए की गई तैयारियों की तारीफ की। एक्ट्रेस ने बताया था कि एयरपोर्ट पर उनकी कई बार चेकिंग की गई।

Home / Entertainment / Bollywood / सोनम कपूर बनने वाली हैं मां! ऐसे छुपा रही हैं बेबी बंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो