1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राखी सावंत को मारते हैं आदिल खान! एक्ट्रेस ने कहा- ‘एक तो इसको हीरो बनाऊं और फिर…’

राखी सावंत को यूं ही ड्रामा क्वीन नहीं कहा जाता है। वो जहां भी जाती हैं इंटरटेंनमेंट उनके पीछे पीछे चलता है। इन दिनों राखी अपनी लव लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। वो जहां भी जाती हैं बॉयफ्रेंड आदिल खान उनके साथ नजर आते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं, लेकिन अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राखी आदिल पर गुस्सा करते नजर आईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 30 Sep 2022, 11:59 AM IST

adil khan reveals what happened when he saw rakhi sawant getting closer to a co star

adil khan reveals what happened when he saw rakhi sawant getting closer to a co star

बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वो इसे खूब इन्जॉय कर रही हैं। वो अक्सर अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ स्पॉट की जाती हैं। मुद्दा कोई भी हो राखी बॉयफ्रेंड आदिल खान को बीच में ले ही आती हैं। अब हाल ही में राखी सावंत ने अपने और आदिल के रिश्ते को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसको सुनकर हर कोई हैरान रह गया है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राखी ने आदिल को लेकर चौका देने वाला खुलासा किया है। इंटरव्यू के दौरान राखी आदिल पर गंभीर आरोप लगाती दिखाई दीं। इस दौरान उनके साथ आदिल भी मौजूद थे। इंटरव्यू में जब आदिल से पूछा गया कि क्या जब राखी अपने किसी को-स्टार से मिली तो आपने उस पर हाथ उठाया? इसपर आदिल हांमी भरते दिखाई दिए।

इंटरव्यू के दौरान आदिल खान से पूछा गया कि जब राखी सावंत को कोई छू रहा था तो तुम सच में बहुत पजेसिव हो गए थे? इस पर आदिल ने बताया कि हां, ये सच है। इसके बाद दो-तीन दिन तक राखी को फटकार लगाई। इस पर राखी आगे कहती हैं कि वहां तो हुआ ही उसके बाद घर पर भी बवाल हुआ।

यह भी पढ़ें- इस शख्स ने खोली रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' की पोल

आदिल कहते हैं कि मैंने सिर्फ रात को ही डांटा था फिर राखी ने मुझे समझाया उसके बाद मैंने कुछ नहीं किया। इस पर राखी कहती हैं कि उधर जो हुआ सो हुआ फिर घर पर भी। मैंने सोचा यार पहले तो इसके हीरो बनाओ, इसकी तकदीर बनाओ। मैं इसके लिए लोगों से भीख मांगती हूं और ये मुझे मारता है। मैं कहती हूं कि मेरे साथ मेरे आदिल को ले लो, लेकिन उसके बावजूद भी मार खाओ।

आदिल ने मारने वाली बात पर कहा कि ये सच नहीं हैं मैंने मारा नहीं था जिस पर राखी कहती हैं कि हां मुंह से सुनाया और एक-दो तो मुक्का भी मारा। अब अब मैं इस पर कुछ ज्यादा नहीं कह सकती हूं क्योंकि ये मेरे होने वाले हसबैंड हैं।

हाल ही में राखी सावंत और आदिल का गाना 'तू मेरे दिल में रहने के लायक नहीं' रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। गाने को सिंगल अल्तमश अफरीदी ने गाया है वहीं इसे कंपोज किया है फरीदी आसिफ ने। इसके लिए दोनों ने फोटोशूट भी करवाया था, इस दौरान आदिल कपड़ों को लेकर गुस्सा होते हुए दिखाई दिए थे।

इसपर राखी ने आदिल का बचाव करते हुए कहा था इस्लाम में ऐसे कपड़े पहनने की इजाजत नहीं है। आदिल हमेशा सही हैं। मैं उनकी इज्जत करती हूं। आज डिजाइनर ने पुरानी राखी सावंत जैसे कपड़े लाकर दे दिए। नई राखी सावंत को इन्होंने सुधार दिया है। वहीं आदिल ने कहा मैंने राखी पर कोई पाबंदी नहीं लगाई बस कपड़ों को लेकर पाबंदी है।

यह भी पढ़ें- 5 साल बाद होगी दयाबेन की वापसी