पिछले दिनों खबर आई थी कि 'डॉन 3' करने से शाहरुख खान ने मना कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग खान कुछ कमर्शियल फिल्में करना चाहते हैं, जो दर्शकों के एक सार्वभौमिक वर्ग के लिए हों। 'डॉन 3' उस खांचे में फिट नहीं बैठती है, जिस तरह का सिनेमा शाहरुख खान अब आगामी कुछ वर्ष करना चाहते हैं। यही कारण था कि उन्होंने इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया। जिसके बाद एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम सामने आया।