कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes Film Festival 2022) का जबरदस्त आगाज हो चुका है. इवेंट में कई इंडियन सेलेब्स ने अपनी धमाकेदार एंट्री से सभी का दिल जीत लिया. इवेंट में इंडिया की ओर से अब तक तमन्ना भाटिया, पूजा हेगड़े, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, आर माधवन, कमल हासन और ए आर रहमान रेड कार्पेट पर नजर आए थे. इन्हीं में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी रेट कार्पेट पर अपना जलवा बटोरा, जिनके लुक्स के सब कायल हो गए. वहीं अब ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने अपना पहला कदन रख सबके होश उड़ा दिए.