हॉलीवुड

कांस में शिरकत करने से पहले ऐश्वर्या राय को होना पड़ा ट्रोल, ओवरसाइज़्ड ड्रेस देख भड़के यूजर्स!

Aishwarya Rai Bachchan Cannes 2023 : ऐश्वर्या राय बच्चन बीती रात कांस 2023 का हिस्सा बनने के लिए रवाना हुईं। इस बीच मुंबई एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस को उनकी बेटी अराध्या बच्चन के साथ स्पॉट किया गया। जहां एक्ट्रेस को उनके लुक के लिए लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।

May 17, 2023 / 11:29 am

Jyoti Singh

बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) एक बार फिर कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 (Cannes Film Festival 2023) में जलवे बिखेरने के लिए तैयार हैं। बीती रात मंगलवार को एक्ट्रेस अपनी बेटी अराध्या बच्चन के साथ कांस में शिरकत करने के लिए रवाना हुईं। जहां मुंबई एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या और उनकी बेटी अराध्या को पैपराजी ने स्पॉट किया। जिसके बाद उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ऐश के एयरपोर्ट लुक से खास इंप्रेस नहीं दिखे। जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
कांस के लिए रवाना होने से पहले ऐश्वर्या राय की तस्वीरें और वीडियो मुंबई एयरपोर्ट से सामने आई हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने कुछ के साथ पोज़ दिया, जबकि कुछ फैंस को उनके बॉडीगार्ड्स ने रोक दिया। इस दौरान ऐश ने एक ओवरसाइज़्ड ब्लैक जैकेट के साथ ऑल ब्लैक आउटफिट कैरी किया हुआ था। उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ अपने बालों को ओपन रखा था। जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस उनसे पूरी तरह निराश हो गए।
फैंस ने एक्ट्रेस के लुक को देखकर कमेंट करते हुए कहा कि ऐश को अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहिए। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘क्या हुआ ऐश को? वही ड्रेस अप, वही हेयर स्टाइल.. लगता है उसकी लाइफ बोरिंग हो गई है! उसे बदलाव की जरूरत है..’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इन्हें किसी दूसरे स्टाइलिस्ट की जरूरत है..’ जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘उन दोनों (ऐश- आराध्या) को अपनी हेयर स्टाइल बदलने की जरूरत है।’
यह भी पढ़े – पठान और KGF 2 को पछाड़ आगे निकली ‘द केरल स्टोरी’! 150 करोड़ क्लब में हुई शामिल

https://twitter.com/bunnyAmnansh/status/1658712249937297408?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन के कांस रेड कारपेट लुक का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। जाहिर है कि एक्ट्रेस पिछले 21 सालों से कांस का हिस्सा बनते आई हैं। L’Oreal Paris की स्पोक्सपर्सन के तौर पर ऐश एक बार फिर से इस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं। ऐश के अलावा इस बार कांस में सारा अली खान, ईशा गुप्ता के बाद मानुषी छिल्लर और मृणाल ठाकुर भी अपने जलवे बिखेरते दिखाई देंगी।
यह भी पढ़े – डॉन बनने से शाहरुख खान ने किया इंकार, इस कारण फरहान अख्तर की फिल्म से बनाई दूरी

Home / Entertainment / Hollywood News / कांस में शिरकत करने से पहले ऐश्वर्या राय को होना पड़ा ट्रोल, ओवरसाइज़्ड ड्रेस देख भड़के यूजर्स!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.