
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्मों को लेकर दर्शकों में हमेशा से ही काफी क्रेज रहा है। जब से उनकी फिल्म 'पठान' (Pathaan) ब्लॉकबस्टर हिट हुई है, उसके बाद से ही फैंस उनकी अगली फिल्म 'जवान' और 'डंकी' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक खबर ये भी आई कि शाहरुख फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) का हिस्सा बनेंगे। फिलहाल मेकर्स अभी फिल्म पर काम कर रहे हैं, जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान किया जाना है। लेकिन इससे पहले ही एक ऐसी खबर सामने आ गई है, जो फैंस का दिल तोड़ सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान अख्तर की 'डॉन 3' पर काम चल रहा है। लेकिन इस फिल्म से शाहरुख खान ने किनारा कर लिया है। मतलब ये कि शाहरुख खान 'डॉन 3' का हिस्सा नहीं होंगे। खबरों के मुताबिक फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने 'डॉन 3' के सिलसिले में शाहरुख खान के साथ कई बार विस्तृत चर्चा की है।
दरअसल, कोविड महामारी से पहले भी इस बारे में कई आइडिया शेयर किए गए थे। लेकिन इस मीटिंग के बाद जो खबरें सामने आई हैं उनका नतीजा यही बताया गया है कि फिलहाल शाहरुख खान 'डॉन 3' का हिस्सा बनने के लिए इच्छुक नहीं हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शाहरुख कुछ कमर्शियल फिल्में करना चाहते हैं, जो दर्शकों के एक सार्वभौमिक वर्ग के लिए हों। 'डॉन 3' उस खांचे में फिट नहीं बैठती है, जिस तरह का सिनेमा शाहरुख खान अब आगामी कुछ वर्ष करना चाहते हैं।
वहीं खबर है कि फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' में तीन पीढ़ी के डॉन यानी कि अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और एक अगली पीढ़ी के किसी स्टार को साथ लाने का आइडिया दिया। लेकिन शाहरुख खान का मानना है कि डॉन यूनिवर्स को यह आइडिया बनावटी बना सकता है। ऐसे में किंग खान ने इस प्रोजेक्ट से बाहर होने की सलाह टीम को दी। बता दें कि फिलहाल फरहान अख्तर महिला केंद्रित फिल्म 'जी ले जरा' में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म के बाद ही वे 'डॉन 3' पर काम शुरू करेंगे। यह फिल्म अगले साल 2024 में रिलीज हो सकती है।
Updated on:
17 May 2023, 9:27 AM IST
Published on:
17 May 2023, 9:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.