
सोशल मीडिया डिबेट्स का मुद्दा बन चुकी फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर फिल्म कई विवादों में घिरी हुई है तो वहीं दूसरी ओर सिनमाघरों में शानदार कमाई भी कर रही है। आलम ये है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' अब सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) को कड़ी टक्कर दे रही है। ये फिल्म 5 मई को रिलीज हुई थी और अपने दूसरे वीकेंड में 150 करोड़ रुपए का आकड़ा छूने के बेहद करीब है।
डायरेक्टर सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बेहद की कम बजट, कम चर्चित स्टार कास्ट और बिना किसी इवेंट और प्रमोशन के रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर बेहद कम समय में इस साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर ये रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के नाम पर दर्ज है। हालांकि अदा शर्मा की 'द केरल स्टोरी' को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं और फिल्म की लगातार शानदार कमाई जारी है।
बता दें कि 'द केरल स्टोरी' ने अपने पहले वीकेंड पर 35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन दूसरे वीकेंड में फिल्म ने शानदार जंप लिया। दूसरे वीकेंड में 'द केरल स्टोरी' का कलेक्शन बढ़कर ऑलमोस्ट 55 करोड़ रुपये पहुंच गया। रविवार यानी 10वां दिन, फिल्म की बॉक्स ऑफिस जर्नी में सबसे कमाऊ दिन था। फिल्म ने रविवार को 23.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अपनी धांसू कमाई से फिर सरप्राइज देगी।
ट्रेड रिपोर्ट्स के हिसाब से शुरूआती अनुमान कहते हैं कि 'द केरल स्टोरी' ने 11वें दिन 10 करोड़ रुपये के करीब कलेक्शन किया है। कमाल की बात ये है कि 11वें दिन तक भी फिल्म अपने ओपनिंग कलेक्शन, 8 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा रही है। लोग भी सिनेमाघरों में जाकर फिल्म को देख रहे हैं और उस पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। अब तक के आंकड़ों को देखकर उम्मीद की जा रही है कि 'द केरल स्टोरी' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन जाएगी।
Updated on:
16 May 2023, 1:10 PM IST
Published on:
16 May 2023, 1:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.