
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' (Indian Police Force) पिछले काफी समय से चर्चा में है। इस सीरीज के जरिए रोहित शेट्टी अपना डिजिटल डेब्यू करेंगे। इस सीरीज में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) मेन लीड में नजर आएंगे। पिछले करीब एक साल से रोहित अपनी इस सीरीज की शूटिंग में बिजी चल रहे थे। इस बीच 'इंडियन पुलिस फोर्स' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसके मुताबिक ये सीरीज ज्ल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रोहित शेट्टी की सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग पूरी कर ली है। बस इसे फाइनल टच दिया जा रहा है। इस बीच इसकी रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि इंडियन पुलिस फोर्स सीरीज इसी साल दीवाली 2023 के मौके पर रिलीज होगी।
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। सीरीज से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक रोहित शेट्टी दीवाली के मौक पर दर्शकों को ट्रीट देने वाले हैं। इसका मतलब ये है कि 'इंडियन पुलिस फोर्स' दिवाली वीकेंड पर रिलीज हो सकती है।
गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में कियारा आडवाणी से शादी की है। इन दोनों की शादी की फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो बीते दिनों मिशन मजनू में नजर आए थे। इसमें उन्होंने काफी अच्छी एक्टिंग की थी। खास बात तो यह है कि फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आई थीं। लोगों ने मूवी को काफी पसंद किया था।
Updated on:
13 May 2023, 11:52 AM IST
Published on:
13 May 2023, 11:12 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.