3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्ट अटैक की खौफनाक घटना को आसिफ खान ने किया याद, काजी ने घर में उड़ाया था बीमारी का मजाक

Asif Khan Bigg Boss 20: आसिफ खान का अपने 34 साल की उम्र में आए गंभीर हार्ट अटैक को लेकर दर्द छलका है। उन्होंने इसे लेकर कई खुलासे भी किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 3 Nov 2026, 12:31 PM IST

Asif Khan break silence on her Heart Attack Incident at 34 he reveals reason

आसिफ खान ने अपने हार्ट अटैक के बारे में बात की (Photo Source- Twitter/@KVMSlayer)

Asif Khan On Heart Attack Incident: बिग बॉस 20 के घर से बेघर होते ही आसिफ खान (Asif Khan) ने कंटेस्टेंट और अपने जीवन के सबसे डरावने और संघर्षपूर्ण दौर को याद किया है। अभिनेता ने उस घटना का जिक्र किया जब उन्हें गंभीर दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा था। इस जानलेवा अनुभव से गुजरने के बाद आसिफ ने अपने फैंस और आम लोगों से हाथ जोड़कर अपील की है। उन्होंने कहा हम अपनी जिंदगी में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनके परिणाम बाद में हमें बाद में भुगतने पड़ते हैं।

आसिफ खान ने IANS संग खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने उस घटना को याद किया जब उन्होंने बताया था कि उन्हें 34 साल की उम्र नें हार्ट अटैक आया था। इसी को ध्यान में रखते हुए आसिफ ने अपनी हेल्थ जर्नी के बारे में बात की। उन्होंने लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अच्छी सेहत बनाए रखने में कोई रॉकेट साइंस नहीं है, लेकिन हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिनके गंभीर परिणाम हमें बहुत बाद में भुगतने पड़ते हैं।

आसिफ खान ने उदाहरण देते हुए कहा, "सबसे पहले, मैं सभी से कहूंगा कि ज्यादा सोचना बंद करें। अपने सोने के तरीके और खान-पान की आदतों को सुधारें। जैसे, बहुत से लोग सुबह उठते ही खाली पेट चाय या कॉफी पी लेते हैं, जो शरीर के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। हमें इन बुनियादी आदतों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।"

बिग बॉस के घर में उड़ा था बीमारी का मजाक, पत्नी ने शेयर किए थे मेडिकल डॉक्यूमेंट्स

आसिफ खान का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब 'बिग बॉस 20' के घर के अंदर उनकी दिल की बीमारी को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। शो के दौरान उनके साथी कंटेस्टेंट काजी तौकीर (Kazi Tauqeer) के साथ उनकी तीखी बहस हुई थी, जब काजी ने कथित तौर पर आसिफ की गंभीर दिल की बीमारी का मजाक उड़ाया था। इस असंवेदनशील रवैये के बाद अभिनेता को नेशनल टेलीविजन पर सफाई देनी पड़ी थी कि उनकी सेहत से जुड़ी चिंताएं पूरी तरह सच थीं और वह कोई नाटक नहीं कर रहे थे।

इस घटना के तूल पकड़ने के बाद अभिनेता की मेडिकल हिस्ट्री और पिछले संघर्षों पर भी लोगों का ध्यान गया था। पिछले साल जब आसिफ को हेल्थ इमरजेंसी (Health Emergency) का सामना करना पड़ा था, तब उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर अस्पताल की कुछ तस्वीरें और आधिकारिक मेडिकल डॉक्यूमेंट्स शेयर किए थे।

आसिफ ने बताया था कि महज 34 साल की उम्र में आसिफ को एक जोरदार हार्ट अटैक आया था, जिसके चलते उनकी मुख्य कोरोनरी आर्टरी (Main Coronary Artery) पूरी तरह से ब्लॉक हो गई थी। उनकी जान बचाने के लिए तुरंत उनका स्टेंट प्रोसीजर किया गया था और वह पूरे 21 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे।

करियर पर असर पड़ने के डर से छिपाई थी दिल की बीमारी

शुरुआती दौर में इस बीमारी को लेकर बरती गई सावधानी के बारे में आसिफ की पत्नी ने खुलासा किया था कि अभिनेता ने शुरुआत में अपनी इस गंभीर दिल की बीमारी को 'GERD' (गैस्ट्रो-ओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज) बताया था। इसके पीछे की वजह यह थी कि उन्हें डर था कि यदि इंडस्ट्री में यह बात फैली कि उन्हें दिल की इतनी गंभीर बीमारी है, तो उनके हाथ से बड़े प्रोजेक्ट्स निकल जाएंगे और उनके करियर पर इसका बुरा असर पड़ेगा। लेकिन, अब इन तमाम मुश्किलों को पीछे छोड़ते हुए आसिफ ने लोगों को अपनी सेहत को सबसे ऊपर रखने की सलाह दी है।