1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उमर अब्दुल्ला ने काजी तौकीर के ‘बिग बॉस 20’ में होने पर दिया रिएक्शन, बोले- सलमान ने उन्हें टोका भी था

Omar Abdullah On Qazi Touqeer: वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान संग शादी की खबरों के बाद सुर्खियों में आए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने काजी तौकीर को लेकर बात की। उन्होंने कश्मीरी गायक का समर्थन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 1 Nov 2026, 9:27 AM IST

Omar Abdullah Support Qazi Touqeer in bigg boss 20 amid her wedding with Journalist Nidhi Razdan

उमर अब्दुल्ला ने काजी तौकीर को दिया समर्थन (Photo Source- Youtube/@Adityaranaspeaks)

Omar Abdullah Support Qazi Touqeer: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) इन दिनों न सिर्फ राज्य की राजनीति बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। उस समय हर किसी को हैरान रह गया जब उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार और मशहूर टेलीविजन एंकर निधि राजदान (Nidhi Razdan) के साथ शादी की खबर दी। निधि राजदान संग बंधन में बंधने के बाद चर्चाओं में बने उमर अब्दुल्ला का अब एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह बिग बॉस 20 में नजर आ रहे हैं कश्मीरी गायक काजी तौकीर को लेकर बात कर रहे है। उन्होंने काजी को अपना खुला समर्थन दिया और उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वह उनके लिए वोट भी करेंगे।

मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने काजी तौकीर को लेकर की बात

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में उमर अब्दुल्ला ने खास बातचीत की। इस दौरान जब मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या वह रियलिटी शो 'बिग बॉस' को फॉलो कर रहे हैं, खासकर इसलिए क्योंकि इस बार कश्मीर से एक चर्चित चेहरे ने शो में हिस्सा लिया है। इस पर मुस्कुराते हुए उमर अब्दुल्ला ने तुरंत काजी तौकीर का नाम लिया और संकेत दिया कि वह शो के अंदर चल रहे घटनाक्रमों और काजी की परफॉर्मेंस से पूरी तरह वाकिफ हैं।

काजी की पुरानी सफलताओं को याद करते हुए उमर ने कहा कि उन्हें बखूबी याद है कि काजी ने इससे पहले भी एक बड़ा सिंगिंग रियलिटी शो जीता था। इस पर शुभंकर ने याद दिलाया कि काजी ने साल 2005 में 'फेम गुरुकुल' का खिताब जीता था, जिसमें मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह भी उनके साथ प्रतियोगी के रूप में शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अखबारों के जरिए काजी की उपलब्धियों पर नजर रखते आए हैं और इस बार बिग बॉस में भी उन्हें वोट देकर उनका पूरा समर्थन करेंगे।

इसके साथ ही उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हां मैंने देखा था कि सलमान खान ने कुछ समय पहले उन्हें एक बात पर टोका भी था। इसके जवाब में होस्ट ने बताया कि हां कुछ समय पहले उन्होंने कंटेस्टेंट स्काउट के काम में कुछ बोलते हुए थूक दिया था। जिसकी वजह से वीकेंड का वार में सलमान खान ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी। यह सुनकर उमर अब्दुल्ल हस पड़े।

'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर छाए

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर, 2026 को हुआ था। इस सीजन में मनोरंजन, टेलीविजन और सोशल मीडिया जगत की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया है, लेकिन काजी तौकीर की मौजूदगी ने खासकर जम्मू-कश्मीर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 2005 में रूपरेखा बनर्जी के साथ फेम गुरुकुल की ट्रॉफी उठाने वाले काजी एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। अब राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सार्वजनिक समर्थन और वोट देने की बात से काजी तौकीर का शो में सफर और ज्यादा मजबूत होता दिख रहा है, जिससे घाटी के फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

OTT

मनोरंजन