29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राइज एंड फॉल 2’ में गौतम गुलाटी और वीरेंद्र सहवाग की बहस पर यूजर्स ने की सलमान खान से तुलना, बोले- ‘गाली की बात ये ना ही करें तो अच्छा होगा’

Virender Sehwag Gautam Gulati: वीरेंद्र सहवाग ने राइज एंड फॉल 2 पर तीखी बहस के दौरान कथित तौर पर उनका अपमान करने के लिए गौतम गुलाटी की आलोचना की। बहस का ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग वीरेंद्र सहवाग का पक्ष ले रहे हैं तो कुछ उनके ऊपर ही निशाना साध रहे हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 29 Oct 2026, 10:28 AM IST

Virender Sehwag and Gautam Gulati

राइज एंड फॉल में हुई वीरेंद्र सहवाग और गौतम गुलाटी की बहस। (फोटो सोर्स: X- @ronavdas00)

Virender Sehwag and Gautam Gulati: रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 के लेटेस्ट एपिसोड में घर का माहौल उस समय गर्म हो गया जब स्टेज पर गौतम गुलाटी और मनीष कश्यप के बीच हुई जोरदार झड़प के बाद शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग स्टेज से चले गए। बाद में सहवाग ने कथित तौर पर उनका अपमान करने के लिए गौतम को बुलाया। शो में हुई इस घटना की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जहां एक ओर दर्शकों ने गौतम के बर्ताव की आलोचना की, तो वहीं दूसरी और कुछ यूजर्स ने वीरेंद्र सहवाग पर भी निशाना साधते हुए उनकी और सलमान खान की तुलना कर डाली।

क्यों स्टेज छोड़कर चले गए वीरेंद्र सहवाग?

शो में गौतम गुलाटी और मनीष के बीच हुई गहमा-गहमी के दौरान गौतम सोफे पर अपना पैर रखता हुआ दिखाई दिया और ऐसा करते हुए कथित तौर पर उसने सहवाग को चिढ़ाया, जिसके बाद सहवाग को मंच से उतरना पड़ा। लेकिन गौतम ने बहस जारी रखी, निहारिका तिवारी ने टिप्पणी की, "सहवाग सर स्टेज से चले गए हैं और ये गौतम जी को रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।" बाद में सहवाग मंच पर लौटे और गौतम और मनीष दोनों को याद दिलाया, "आप लोगों को पता है मुझे ऐसी बातें सुनने की आदत नहीं है।"

प्रतियोगियों के व्यवहार की आलोचना करते हुए, सहवाग ने कहा, "मुझे लगा था ये 'C' से सेलिब्रिटी (Celebrity) वाला शो है, लेकिन मुझे लगता है ये 'C' से 'क्रिमिनल' (Criminal) वाला शो है।" राइज एंड फॉल 2 होस्ट ने गौतम को उनके आचरण पर आड़े हाथों लेते हुए कहा, "गौतम, ये कौन सा तरीका है? अगर कोई आया है यहां होस्ट करने और तुम ऐसी जोड़ी रख के खड़े हो।" उन्होंने आगे कहा, "चैलेंज कर रहे हो, वो भी मुझे, स्वीकार नहीं है।"

सहवाग भी चिढ़े हुए दिखे क्योंकि प्रतियोगियों ने उन्हें लगातार टोका। मेजबान ने ऋषभ जयसवाल को संबोधित करते हुए कहा, “ऋषभ, तू इधर आ जा, मैं वहां बैठ जाता हूं।”

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए कैसे-कैसे कमेंट्स

राइज एंड फॉल 2 में गौतम का बर्ताव देखकर एक यूजर ने ट्वीट किया, 'तथाकथित जेंटलमैन ने होस्ट का अपमान किया।' एक अन्य ने उन्हें बुलाते हुए कहा, "गौतम दूसरों को ज्ञान दे रहे थे कि उन्हें यह पसंद नहीं है जब लोग मेहमानों के सामने दुर्व्यवहार करते हैं और आज उन्होंने खुद सहवाग का अपमान किया।"

वहीं, एक यूजर ने सहवाग पर निशाना साधते हुए लिखा, 'टकला सलमान खान बनने की कोशिश कर रहा है और गाली की बात ये न ही करे तो अच्छा है।'

वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'और होस्ट ने उसे उस तरह से चुप रहने के लिए नहीं कहा, जैसे उन्होंने प्रियंका से कहा (क्या अब आपकी आवाज नहीं आनी चाहिए)।'

जबकि एक यूजर ने सहवाग की तारीफ करते हुए लिखा, 'सहवाग सच में बहुत बढ़िया कर रहे हैं, सलमान से कहीं बेहतर।'

वीरेंद्र सहवाग ने शेयर किया अपने डेब्यू मैच का पर्सनल एक्सपीरियंस

सहवाग ने 'राइज एंड फॉल 2' के कंटेस्टेंट्स को मर्यादा लांघने के लिए आड़े हाथों लिया। इसके बाद उन्होंने अपना एक निजी अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे 1999 में अपने डेब्यू मैच के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने कथित तौर पर उन्हें अपशब्द कहे थे। सहवाग ने कहा कि उस समय उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन बाद वाले टेस्ट मैच में उन्होंने 309 रन बनाए।

किस वजह से हुई गौतम गुलाटी और मनीष कश्यप के बीच लड़ाई?

शो के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट के परिवार और दोस्तों के बीच हुई मुलाकात के बाद कंटेस्टेंट्स की रैंकिंग की गई जिसके बाद सोनम मलिक, जसवंत बोपन्ना, ऋषभ जायसवाल और मनीष कश्यप लो रैंकिंग में चले गए। इस रैंकिंग के बाद प्रतिभागियों पर बेसमेंट में जाने का खतरा बढ़ गया। इस परिस्थिति में अल्टीमेट रूलर गौतम गुलाटी को ये तय करना था कि वो किसे बचाएंगे।

इसी दौरान मनीष ने गौतम के सामने अपनी बात रखने से इनकार कर करते हुए गौतम पर गलत गेम खेलने का आरोप लगाया। हालांकि, गौतम ने इस बात को मजाक में लिया, लेकिन मनीष का गुस्सा बढ़ता गया और देखते ही देखते उनकी बहस पर्सनल हो गई। प्रियंका चाहर चौधरी और निहारिका तिवारी ने भी इसमें मनीष का साथ दिया।

गाली-गलौज को लेकर बढ़ा विवाद

बता दें कि बहस के दौरान मनीष ने गौतम से अभद्र भाषा का इस्तेमाल न करने को कहा। इस पर गौतम ने सवाल किया कि क्या 'साला' कहना भी गाली है? मनीष ने जवाब देते हुए कहा कि उनके यहां इस शब्द को लेकर लोग गंभीर हो जाते हैं। इसके बाद दोनों के बीच शुरू हुई बहस धमकी और बदतमीजी के आरोप लगाने तक एक रूप ले लिया। इस बहस के बाद गौतम ने फैसला सुनाते हुए मनीष को बेसमेंट में भेज दिया।