वहीं, उस दौरान, मनीषा भी अपनी जिंदगी में एक मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। कई सालों बाद, उन्होंने अपनी किताब 'हील्ड' में अपनी शराब की लत के बारे में खुलकर बात की और बताया, “शूटिंग से ध्यान हटाने और खुद को सुन्न करने के लिए मैंने शराब पीना शुरू कर दिया था। अगर मैं डाइट पर होती, तो वोदका पीती थी।” 1990 के दशक में मनीषा इसी दौर से गुजर रही थीं और नाना ने इंटरव्यू में इस बात की ओर इशारा करते हुए कहा था, “जब मैं देखता हूं कि वह अपने साथ क्या कर रही हैं, तो मेरे आंसूं मुश्किल से ही रुक पाते हैं। शायद आज मुझे उनके बारे में कुछ भी कहने का हक नहीं है।”