इस बातचीत के दौरान, नाना ने अपने बेटे दुर्वासा की मौत के बारे में भी बात की, जो सिर्फ ढाई साल की उम्र में गुजर गया था। उन्होंने बताया कि दुर्वासा का नाम 'सबसे गुस्सैल ऋषि' के नाम पर रखा गया था और जन्म के समय उसमें कुछ कमियां थीं। उन्होंने कहा, "मेरा बड़ा बेटा 'क्लेफ्ट पैलेट' (तालू में दरार) के साथ पैदा हुआ था। उसे एक देखने में भी दिक्कत थी। जब मैं उसे इस हालत में देखता था, तो मेरे मन में सबसे पहला ख्याल यही आता था कि 'लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे कि मेरा बेटा ऐसा दिखता है'। सोचिए मैं कितना बुरा इंसान हूं। मेरी पहली चिंता यह थी कि लोग मेरे बारे में क्या कहेंगे, उसके बारे में नहीं।"