सालों तक अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मनोरंजन करने वाले नाना पाटेकर ने 'परिंदा', 'क्रांतिवीर', 'अग्नि साक्षी', 'अबतक छप्पन', 'राजनीति' और 'वेलकम' जैसी कालजयी फिल्मों के जरिए हिंदी और मराठी सिनेमा में एक अमिट छाप छोड़ी है। सिर्फ एक अभिनेता के रूप में ही नहीं, बल्कि 'नाम फाउंडेशन' के जरिए महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त किसानों की मदद करने वाले एक मसीहा के रूप में भी उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।