Live

Nana Patekar Death News LIVE Updates: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार उनकी आखिरी इच्छा के मुताबिक पुणे स्थित उनके फार्महाउस पर थोड़ी देर में किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए कई सितारों और नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है।
नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर सुबह 5:20 बजे निधन हो गया था। वह 75 साल के थे। गुरुवार तड़के करीब 2:30 बजे नाना पाटेकर ने अपने दोस्त को मैसेज किया कि वो असहज महसूस कर रहे हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं है। देर रात होने के कारण दोस्त उस मैसेज को समय पर देख नहीं सके।
2026-10-08 05:24:02 pm
जब मैं पहली बार उनसे मिला था, तो उनके प्रति सम्मान और थोड़ी झिझक की वजह से मैं अपने बालों से खेलने लगा था। उन्होंने मेरा हाथ झटकते हुए कहा था, 'हीरो की तरह बाल मत बना... तू एक्टर है!' उन्होंने कभी आपकी झूठी तारीफ नहीं की। उन्होंने कभी वह नहीं कहा, जो आप सुनना चाहते थे। वह वही कहते थे, जो आपको सुनने की जरूरत होती थी। यही नाना थे—बिल्कुल सीधे, थोड़े सख्त, ईमानदार और बेहद खूबसूरत मुस्कान वाले इंसान।
प्यार जताने का उनका तरीका भी हमेशा थोड़ा अलग था। वह पहले आप पर चिल्लाते थे और फिर उनकी तीसरी या चौथी डांट के बीच कहीं आपको एहसास होता था कि वह आपको गले लगा चुके हैं। वह मुझसे प्यार करते थे और मैं भी उनसे उतना ही प्यार करता था।
वह मेरे गुरु थे, शिक्षक थे, आलोचक थे और दोस्त भी। कैरम के खेल में वह मुझे और अपने आसपास के हर शख्स को लगातार मात देते थे और अपनी हर जीत का भरपूर आनंद लेते थे।
नाना, आपकी संजीदगी, आपकी हंसी, आपका पागलपन और आपका प्यार हमेशा हमारे साथ रहेगा। बस अफसोस इस बात का है कि काश हमारे पास कुछ और वक्त होता—कुछ और बातचीत के लिए, एक और बहस के लिए, एक और कप चाय के लिए और कैरम का एक और खेल खेलने के लिए।
आपने सिर्फ सिनेमा की दुनिया में ही नहीं, बल्कि भारत और दुनियाभर के लोगों के दिलों में भी एक ऐसी जगह खाली कर दी है, जिसे भर पाना आसान नहीं होगा।
मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैं आपको बहुत याद करूंगा और आपके शब्दों को जिंदगी के आखिरी पल तक अपने दिल में संजोकर रखूंगा... 'हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना।'
नाना, आपकी आत्मा को शांति मिले। अल्लाह आपको अपनी रहमत में जगह दे। स्वर्ग भी आपके वहां आने से धन्य होगा—एक शानदार अभिनेता और कैरम के ऐसे चैंपियन का स्वागत करके, जिसे हराना आसान नहीं था। आपसे बहुत प्यार है और आपकी बहुत याद आएगी। बहुत जल्दी चले गए मेरे हीरो, मेरे अभिनेता। RIP नाना।
2026-10-08 05:06:54 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि नाना पाटेकर का जीवन तिरंगे के सम्मान और गौरव के लिए समर्पित रहा।प्रधानमंत्री ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ नाना पाटेकर की बुलंद आवाज की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर हमेशा सामाजिक मुद्दों को लेकर मुखर रहे और देश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अटूट रही। पीएम मोदी ने नाना पाटेकर के निधन को कला और समाज के लिए एक बड़ी क्षति बताते हुए उनके योगदान को याद किया और दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
2026-10-08 05:03:50 pm
कपिल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- हिंदी सिनेमा के बहुमुखी कलाकार और सम्मानित अभिनेता श्री नाना पाटेकर आज इस दुनिया को अलविदा कह गए। अपने शानदार अभिनय के जरिए उन्होंने करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। जब भी अभिनय और सिनेमा की चर्चा होगी, नाना पाटेकर का नाम हमेशा सम्मान और आदर के साथ लिया जाएगा।
2026-10-08 04:46:10 pm
तनुश्री दत्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो स्टोरी साझा कर इस खबर पर अपनी बात रखी। अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि फिलहाल वह इस संवेदनशील मुद्दे पर विस्तार से कोई बयान नहीं देना चाहती हैं।
तनुश्री ने कहा, 'मैंने सुना है। मुझे खबर मिल गई है। बस… आज मेरा काम का दिन है। मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं और उसी पर ध्यान देना चाहती हूं। यह सब होने के लिए कितना अजीब दिन है, क्योंकि मैं लखनऊ में एक बहुत बड़ा इवेंट कर रही हूँ और… वह मेरे लिए बहुत जरूरी था। मैंने अपना पूरा दिन प्लान किया हुआ था। मैं लाइव आना और कंटेंट पोस्ट करना चाहती थी। और अब मुझे चिंता हो रही है कि शाम को मीडिया का सारा ध्यान बस… 'ईविल डेड' पर ही होगा। तो… जब मुझे समझ आ जाएगा कि मुझे कैसा रिएक्शन देना चाहिए, तब मैं अपना रिएक्शन दूंगी। तो… परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं हैं।'
2026-10-08 04:33:18 pm
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर अभिनेता राजपाल यादव ने कहा, 'नाना भाऊ का निधन फिल्म इंडस्ट्री और भारतीय रंगमंच के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनकी जीवनी, उनका संघर्ष और उनका अभिनय- एक ऐसे कलाकार की कहानी है, जिसने चरित्र भूमिकाओं से शुरुआत की और 'क्रांतिवीर' और 'नटसम्राट' जैसी फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा के 70 एमएम पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाई। क्या शानदार सफर था..'
वह हमेशा मेरे लिए बड़े भाई की तरह रहे, जिन्होंने मुझे अपने छोटे भाई जैसा प्यार दिया। जब भी हमारी मुलाकात होती थी, वह मुझ पर बहुत स्नेह बरसाते थे। नाना भाई के निधन के बारे में बात करने के लिए मेरे पास शब्द ही नहीं हैं। नाना भाई भारतीय सिनेमा और रंगमंच के एक मजबूत स्तंभ थे। जब तक भारत और भारतीय सिनेमा का अस्तित्व रहेगा, नाना भाई अमर रहेंगे।"
2026-10-08 04:31:12 pm
अनुपम खेर ने अपने करीबी दोस्त और दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी है। उस वक्त अनुपम खेर अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में थे। उन्होंने अपना नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ खत्म ही किया था कि बैकस्टेज उन्हें नाना के निधन की खबर मिली। दोस्त की मौत की खबर सुनकर अनुपम खुद को संभाल नहीं पाए और कैमरे के सामने भावुक हो गए।
2026-10-08 04:29:05 pm
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी आने वाली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ का महत्व अचानक काफी बढ़ गया है। 75 साल की उम्र में अभिनेता के निधन के बाद अब यह फिल्म उनकी आखिरी स्क्रीन अपीयरेंस मानी जा रही है। खास बात ये है कि नाना अपने हिस्से की शूटिंग पहले ही पूरी कर चुके थे और फिल्म की पूरी शूटिंग मई 2026 के आखिर में खत्म हुई थी।
2026-10-08 04:25:49 pm
नाना पाटेकर ने पर्दे पर कई ऐसे किरदार निभाए, जिनमें गुस्सा, दर्द और भावनाओं की गहराई साफ नजर आती थी। लेकिन उनकी निजी जिंदगी में भी एक ऐसा दर्द था, जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था। नाना पाटेकर ने अपने बड़े बेटे दुर्वासा को महज ढाई साल की उम्र में खो दिया था। बेटे की मौत का सदमा इतना गहरा था कि एक समय वह दिनभर में करीब 60 सिगरेट तक पीने लगे थे।
2026-10-08 04:14:00 pm
नाना पाटेकर के निधन के बाद महाराष्ट्र के फूड कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने भी भावुक पोस्ट करते हुए कहा है कि उनकी मुलाकात आठ दिन पहले ही उनके साथ हुई थी। इस दौरान तुकाराम से नाना ने 'लव यू बाला' भी कहा था।
2026-10-08 03:50:09 pm
वेटरन एक्टर रजा मुराद ने दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए रजा मुराद और कहा कि वो अगर वो फिल्म के लिए 1 करोड़ लेते थे तो 90 लाख दान कर देते थे'।
2026-10-08 02:17:31 pm
नाना पाटेकर के पुणे वाले फॉर्म हाउस के बाहर की कुछ तस्वीरें और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें उनके अंतिम दर्शन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुणे में ही उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।
2026-10-08 02:10:37 pm
नाना पाटेकर के निधन पर बीजेपी सांसद तरुण चुघ ने कहा, 'ये बेहद दुखद है। वह वास्तव में एक नेक इंसान थे, जिन्होंने अपने अभिनय, व्यवहार और संवेदनशीलता के जरिए समाज पर गहरी छाप छोड़ी। उनका अभिनय और उनका जीवन, दोनों बहुत कुछ कहते थे। उनके साथ मेरे व्यक्तिगत संबंध थे। वह गहरे राष्ट्रवादी विचारों वाले व्यक्ति थे। उनका निधन देश और सिनेमा की दुनिया के लिए बहुत बड़ी क्षति है।'
2026-10-08 01:45:53 pm
नाना पाटेकर के निधन से सिंगर मालिनी अवस्थी भी काफी भावुक हो गईं, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- 'जितने शानदार अभिनेता, उससे ज्यादा शानदार इंसान थे'
2026-10-08 01:31:39 pm
पुणे के डोंजे गांव में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। नाना पाटेकर का आज सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
2026-10-08 01:21:40 pm
एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार गोवा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।
2026-10-08 01:10:28 pm
संजय दत्त ने नाना पाटेकर के निधन के बाद X पर पोस्ट में लिखा, 'अभी भी यकीन नहीं होता कि मेरे भाई और दोस्त नाना अब हमारे बीच नहीं रहे। हमने साथ में जो समय बिताया, उसकी बहुत सी प्यारी यादें मेरे पास हैं, जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।
2026-10-08 01:02:08 pm
बता दें नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर अब पुणे लाया जा रहा है। उनके भतीजे फूट-फूट कर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
2026-10-08 12:56:21 pm
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार उनकी आखिरी इच्छा के मुताबिक पुणे में किया जाएगा। नाना पाटेकर अपने निधन के बाद छोटे बेटे मल्हार और उनकी पत्नी नीलकांति को पीछे छोड़ गए हैं। पीएम मोदी से लेकर अक्षय कुमार तक, नाना पाटेकर हर कोई उन्हें अब श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
2026-10-08 12:36:31 pm
नाना पाटेकर को याद करते हुए क्रिकेटर विराट कोहली ने भी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा- एक सच्चे दिग्गज कलाकार अब हमारे बीच नहीं रहे।