
तनुश्री दत्ता पर भड़कीं रोजलीन खान। (फोटो सोर्स: instagram- iamtanushreeduttaofficial and rozlynkhan)
Rozlyn Khan on Tanushree Dutta: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद नेता, अभिनेता और सेलेब्स उनको याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने भी एक विवादित बयान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए अभिनेता को 'ईविल डेड' कहा और कहा कि अब उनका शाम का इवेंट बेकार हो जाएगा। एक्ट्रेस के इस कमेंट के बाद एक्ट्रेस रोजलीन खान ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए तनुश्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई रिपोर्टर तुमसे बात भी करेगा तो ये तुम्हारी आखिरी न्यूज होगी।
राजलीन खान ने अपने वीडियो में कहा, "दुखद खबर मिली कि नाना पाटेकर सर इस दुनिया में नहीं रहे। जैसा कि हम सभी जानते थे कि और सबको… सबको पता था कि तनुश्री दत्ता जरूर रिएक्ट करेंगी, क्योंकि वह अकेली ऐसी व्यक्ति थी जिसने नाना पाटेकर सर पर 'मी टू' लगाया था और बहुत न्यूज बनाई। हालांकि ना तो इस औरत का करियर चला, ना इसकी शक्ल अच्छी, ना इसकी एक्टिंग अच्छी है… और आज इसने यह जो वीडियो डाला कि 'आज तो मेरा इवेंट भी खराब कर दिया नाना पाटेकर सर ने, क्योंकि आज जब मैं लखनऊ में जाऊंगी, शाम का इवेंट होगा, तो लोग मुझसे पूछेंगे कि एविल डेड के बारे में आपका क्या कहना है।'
मतलब यह एक होता है ना थोड़ी शर्म होती है। आज वह आदमी जिंदा नहीं है अपने आप को डिफेंड करने के लिए, तो आज आप उसको ईविल डेड बोल रहे हो। और उसके घर वालों से आपको पूरी हमदर्दी है। तो सबसे पहली चीज यह कि आपकी हमदर्दी की किसी को जरुरत नहीं है। लोग जानते हैं कि तुम क्या हो, वह क्या हैं। और जो यह आज रिपोर्टर्स तुम्हारे से न्यूज पूछेंगे, यह तुम्हारी जिंदगी की आखिरी न्यूज होगी, क्योंकि इसके बाद नाना पाटेकर सर का चैप्टर क्लोज हो गया है।
और वह जो 'मी टू' जो तुमने लगाया था, थोड़ी शर्म करती तो यह कह देती कि 'चलो एक भला इंसान था, जैसा भी था, मेरे और उसके साथ अगर कुछ हो भी गया था झगड़ा, तो कोई बात नहीं। ऊपर वाला उनकी आत्मा को शांति दे।' मतलब तुम्हारे मुंह से इतना भी नहीं निकला! क्या औरत हो तुम यार! आज की आखिरी न्यूज बना लो, इसके बाद तुम्हें कुत्ता भी नहीं पूछेगा।"
तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो स्टोरी शेयर की और अभिनेता के निधन पर पनी बात रखी। एक्ट्रेस ने कहा कि फिलहाल वह इस संवेदनशील मुद्दे पर कोई बयान नहीं देना चाहती हैं।
लेकिन इसके आगे उन्होंने कहा, "मैंने सुना है। मुझे खबर मिल गई है। बस… आज मेरा काम का दिन है। मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं और उसी पर ध्यान देना चाहती हूं। यह सब होने के लिए कितना अजीब दिन है, क्योंकि मैं लखनऊ में एक बहुत बड़ा इवेंट कर रही हूं और… वह मेरे लिए बहुत जरूरी था। मैंने अपना पूरा दिन प्लान किया हुआ था। मैं लाइव आना और कंटेंट पोस्ट करना चाहती थी। और अब मुझे चिंता हो रही है कि शाम को मीडिया का सारा ध्यान बस… 'ईविल डेड' पर ही होगा। तो… जब मुझे समझ आ जाएगा कि मुझे कैसा रिएक्शन देना चाहिए, तब मैं अपना रिएक्शन दूंगी। तो… परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं हैं।"
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच का #MeToo विवाद साल 2008 की फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने के शूट के दौरान शुरू हुआ था। उस दौरान तनुश्री ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सेट पर उनके साथ गलत व्यवहार और उनका यौन उत्पीड़न किया।
फिर 2018 में भारत में शुरू हुए #MeToo आंदोलन के दौरान यह मामला एक बार फिर से गरमा गया। अक्टूबर 2018 में तनुश्री के वकील ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आवेदन देकर नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, निर्माता समी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग का नार्को-विश्लेषण और लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग की थी। हालांकि, नाना पाटेकर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया था। जून 2019 में, मुंबई पुलिस ने सबूतों के अभाव में ओशिवारा थाने में 'बी-समरी' रिपोर्ट दाखिल की और नाना पाटेकर को सभी आरोपों से पूरी तरह बरी कर दिया था।
Updated on:
08 Oct 2026 08:05 pm
Published on:
08 Oct 2026 07:53 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
