
लव गिल ने अपनी शादी पर बात की (Photo Source- Instagram/JioHotstar)
Love Gill On Marriage and Future Husband: रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच आपसी बातचीत और उनके दिल के राज अक्सर कैमरे में कैद हो जाते हैं। इन दिनों शो के अंदर अपने बयानों और बेबाक अंदाज से सुर्खियों में रहने वाली कंटेस्टेंट लव गिल (Love Gill) का एक नया रूप देखने को मिला है। शो से एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें घर के अंदर एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान लव गिल ने अपनी शादी, अपने सपनों के राजकुमार और रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।
लव गिल का जो वीडियो सामने आया है उसमें वह माही विज से बात करती नजर आ रही है। वह बेहद खुद दिख रही है। लव ने अपने दिल का हाल बयां किया और हंसते हुए स्वीकार किया कि भले ही वह अक्सर यह कहती नजर आती हैं कि उन्हें शादी करनी है और जिंदगी में एक पार्टनर की जरूरत है, लेकिन असल जिंदगी में वह रिश्तों को लेकर काफी अलग स्वभाव की हैं।
अपने शर्मीले स्वभाव के बारे में बताते हुए लव ने कहा, "मैं ये बात तो करती रहती हूं मुझे शादी करनी है, मुझे जिंदगी में लड़का चाहिए। मैं रिलेशनशिप में बड़ी फट्टू हूं। मैं शर्माती रहती हूं। मैं बहुत बहुत शरमा जाती हूं। मतलब कोई लड़का मेरे पास आए और मुझे कुछ कहे तो मैं वहां पर भीगी-बिल्ली बन जाती हूं।" उन्होंने आगे यह भी साफ किया कि वह रिश्तों में सम्मान (रिस्पेक्ट) को सबसे ऊपर रखती हैं। उनके लिए किसी भी रिश्ते की नींव प्यार और एक-दूसरे के लिए वफादारी पर टिकी होती है।
आज के दौर में जहां ज्यादातर कपल्स एक-दूसरे को महंगे तोहफे देने और लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने में यकीन रखते हैं, वहीं लव गिल की प्राथमिकताएं बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें महंगी चीजें या दिखावा बिल्कुल पसंद नहीं है।
लव ने अपनी ख्वाहिशों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरी जिंदगी में अब जो भी आए ना मुझे फूलों की तरह रखे। मुझे कुछ भी गिफ्ट-विफ्ट ना दे। ये जो लड़कियां बोलती हैं बेबी मुझे शॉपिंग करनी है, फलाना करना है, डिमकाना करना है। वो नहीं, मुझे बड़े-बड़े मैसेज भेजे सोने से पहले। ऐट लीस्ट अगर बिजी भी है तो चलेगा, मैं समझती हूं।"
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें किसी बड़ी चीज की चाहत नहीं है, बस दिन में एक बार उनका पार्टनर उन्हें यह महसूस करा दे कि वह उनके लिए कितनी खास और महत्वपूर्ण हैं। लव गिल का यह सीधा-साधा और प्यारा अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और इंटरनेट पर उनके इस बयान की जमकर चर्चा हो रही है।
Updated on:
2 Nov 2026, 7:36 AM IST
Published on:
2 Nov 2026, 7:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.